19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलविराट कोहली की स्पेशल लिस्ट में शामिल हुए बाबर आजम, महारिकॉर्ड की...

विराट कोहली की स्पेशल लिस्ट में शामिल हुए बाबर आजम, महारिकॉर्ड की कर दी बराबरी

Published on

लाहौर

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है। इसका छठा मैच लाहौर में हो रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान मोईन अली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सीरीज के पहले 5 मैच के बाद पाकिस्तान 3-2 से आगे है। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने अपने विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को आराम दिया। कप्तान बाबर आजम ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद हारिस के साथ पारी की शुरुआत की।

बाबर के तीन हजार रन पूरे
बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन हजार रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले पाकिस्तान के पहले और दुनिया के 5वें बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस मुकाबले में 87 रनों की पारी खेली। 59 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। इंग्लैंड का कोई भी गेंदबाज उन्हें आउट नहीं कर सका। 86वां मैच खेल रहे बाबर ने 81 पारियों में तीन हजार टी20 इंटरनेशनल रन पूरे किए। उन्होंने सितंबर 2016 में पाकिस्तान के लिए इंग्लैंड के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था।

विराट की बराबरी की
बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज तीन हजार रन पूरे करने के मामले में विराट कोहली के वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर कर लिया है। पूर्व भारतीय कप्तान विराट ने भी 81 पारियों में यह कारनामा किया था। उन्होंने 2021 में 3000 रन पूरे किए थे। उन्होंने डेब्यू के बाद यहां तक पहुंचे के लिए 10 साल और 275 दिन लगे थे। लेकिन बाबर आजम ने 6 साल और 23 दिन में ही यह कारनामा कर दिया।

न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल ने 101 पारी, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 108 पारी और आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने 113 पारियों में 3000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे किए हैं। बाबर के 81 पारियों में 43.99 की औसत से 3035 रन हो गए हैं।

169 रन ही बना सका पाकिस्तान
बाबर आजम के 87 रनों के बावजूद पाकिस्तान की टीम 6 विकेट पर 169 रन ही बना सकी। मध्यक्रम में इफ्तिकार अहमद ने 21 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली। वहीं शान मसूद, हैदर अली और आसिफ अली बल्ले से कमाल नहीं कर सके। पाकिस्तान ने आखिरी ओवर में 19 रन बनाए लेकिन उससे पहले तीन ओवर में सिर्फ 23 रन ही बना सकी थी।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

बंद हो चुके स्कूल में कर दिया शिक्षक का तबादला, कोर्ट और कलेक्टर तक पहुंचा मामला

भोपाल। मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...