10.7 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइमरान खान से ज्यादा झूठा व्यक्ति नहीं देखा... विदेशी साजिश वाले ऑडियो...

इमरान खान से ज्यादा झूठा व्यक्ति नहीं देखा… विदेशी साजिश वाले ऑडियो पर शहबाज का निशाना

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ प्रमुख इमरान खान के लीक हुए ऑडियो ने उनके उस विमर्श को खारिज कर दिया कि उन्हें विदेशी साजिश के तहत सत्ता से बेदखल किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का “घृणित चेहरा” समूचे देश के सामने आ गया। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री खान का एक कथित लीक ऑडियो टेप सामने आया है जिसमें वह इस बारे में बात कर रहे हैं कि अप्रैल में नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव में उनके निष्कासन को एक साजिश के रूप में पेश करने के लिए वाशिंगटन में पाकिस्तानी दूत के कूट लेख का कैसे फायदा उठाया जाए।

ऑडियो में पकड़ा गया इमरान खान का झूठ
सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही एक क्लिप में खान और उनके तत्कालीन प्रधान सचिव आजम खान के बीच संवाद है जिसमें वाशिंगटन में पाकिस्तानी राजदूत असद मजीद के एक कूट लेख पर चर्चा हो रही है जो उन्होंने (मजीद ने) अमेरिकी अधिकारियों के साथ उनकी बैठक के बारे में भेजा था। मध्य एवं दक्षिण एशिया के लिये अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू अमेरिका समर्थित सत्ता परिवर्तिन की कथित साजिश के इमरान के दावों के केंद्र में थे।

शहबाज का तंज- इमरान ने किया गंभीर अपराध
उन्होंने लू पर अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत असद मजीद को धमकी देने का आरोप लगाया कि अविश्वास मत के माध्यम से खान को हटाने में विफलता के पाकिस्तान के लिए विपरीत “परिणाम” होंगे। इस्लामाबाद में एक मार्ग के शिलान्यास समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ ने खान पर झूठे दावे कर देश को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “आपका झूठ कब तक टिकेगा…मुझे नहीं लगता कि इससे गंभीर कोई अपराध हो सकता है।”

इमरान खान से झूठा व्यक्ति कोई नहीं: शहबाज
शरीफ ने कहा कि बुधवार को लीक हुए ऑडियो के बाद सबकुछ साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि इमरान खान का घृणित चेहरा पूरे देश के सामने उजागर हो गया है। शरीफ ने कहा कि उन्होंने खान से ज्यादा गैरजिम्मेदार और झूठा व्यक्ति नहीं देखा। अप्रैल में नेशनल असेंबली में अविश्वास मत हारने के बाद खान को पद छोड़ना पड़ा था और उन्होंने आरोप लगाया था कि यह पूरी कवायद अमेरिका के नेतृत्व में उन्हें निशाना बनाने के लिये की गई थी क्योंकि वह रूस, चीन और अफगानिस्तान को लेकर स्वतंत्र विदेश नीति अपना रहे थे।

इमरान पर साजिश रचने का आरोप लगाया
ऑडियो लीक का जिक्र करते हुए शहबाज शरीफ ने अपने पूर्ववर्ती इमरान खान पर तत्कालीन प्रमुख सचिव से पाकिस्तान के खिलाफ साजिश रचने के लिए कहने का आरोप लगाया। उन्होंने खहा कि इमरान खान ने देश की संस्थाओं को बांटने की भी साजिश रची। लीक हुए ऑडियो में इमरान खान, पीटीआई नेता असद उमर और शहबाज शरीफ के साथ विदेशी साजिश वाले दावे पर बात करते सुनाई दे रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...