13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यअंकिता हत्याकांड मामले में पटवारी वैभव प्रताप गिरफ्तार, जल्‍द हो सकती हैं...

अंकिता हत्याकांड मामले में पटवारी वैभव प्रताप गिरफ्तार, जल्‍द हो सकती हैं कुछ और गिरफ्तारियां

Published on

ऋषिकेश

अंकिता भंडारी हत्याकांड में पटवारी वैभव प्रताप को एसआईआईटी ने अरेस्‍ट कर लिया है। उसकी भूमिका संदिग्ध मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले उसे इस कांड में लापरवाही बरतने पर सस्‍पेंड कर दिया गया था। सीएम पुष्‍कर सिंह धामी इस मामले की जांच के लिए आईपीएस पी रेणुका देवी की अगुआई में एसआईटी टीम गठित कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि जल्‍द ही कुछ और लोग अरेस्‍ट हो सकते हैं।

अभी तक की जांच में यह बात सामने आई कि अंकिता के पिता जब सबसे पहले राजस्व पुलिस व्यवस्था के स्थानीय पटवारी और रेवेन्यू इंस्पेक्टर वैभव प्रताप सिंह के पास गुमशुदगदी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो उनकी सुनवाई नहीं हुई है। शिकायत पर रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गई।

छुट्टी ले गया था पटवारी
इस मामले में पटवारी वैभव ने बताया था कि बीते 19 सितंबर की रात को दो बजे पुलकित आर्य  उसके पास आया था और अंकिता के गायब होने की खबर दी थी। इस पर उसने यह कहकर एफआईआर दर्ज नहीं की कि लापता होने के 24 घंटे बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जा सकती है। वैभव ने बताया कि उन्होंने पुलकित को सलाह दी कि वह इस बारे में अंकिता के पिता को सूचित करे। हालांकि, उसने पहचान के लिए अंकिता का फोटो या फिर आधार कार्ड मांगा। इसके बाद वह तहसीलदार से अप्रूवल मिलने के बाद छुट्टी पर चला गया।

आज ही मिला है एक मोबाइल
शुक्रवार को ही जांच टीम को चीला नहर के पास से एक मोबाइल मिला है। इसे जांच के लिए फरेंसिक लैब में भेजा गया है। अभी तक जांच कर रही एसआईटी को अंकिता का मोबाइल नहीं मिला है। अगर यह मोबाइल अंकिता का हुआ तो एसआईटी को कई अहम सुराग मिल सकते हैं। हालांकि, इस मामले के मुख्‍य आरोपी पुलकित आर्य का भी एक मोबाइल गायब बताया जा रहा है। यह जांच के बाद ही पता चलेगा कि मिला मोबाइल किसका है। अगर यह घटना से जुडे़ किसी व्‍यक्ति का होगा तो बड़ा खुलासा हो सकता है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...