10.7 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयडरा रही ये तस्वीर, क्या न्यूक्लियर अटैक की तैयारी कर रहे व्लादिमीर...

डरा रही ये तस्वीर, क्या न्यूक्लियर अटैक की तैयारी कर रहे व्लादिमीर पुतिन?

Published on

मॉस्को

रूस और यूक्रेन का युद्ध लगातार जारी है। कई महीनों से चल रहा ये युद्ध किसी अंजाम पर नहीं पहुंचा है। हालांकि यूक्रेन के कुछ इलाकों को रूस ने अपने साथ मिलाने की घोषणा कर दी है। इस बीच इजरायली खुफिया फर्म इमेजसैट इंटरनेशन (ISI) ने फिनलैंड के करीब ओलेन्या एयरबेस पर रूसी बमवर्षकों (बॉम्बर) की तैनाती को देखा है। बमवर्षक TU-160 और TU-95 यहां पर मौजूद हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात है कि ये बमवर्षक परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं।

सैटेलाइट तस्वीरों के जरिए 21 अगस्त को चार TU-160 और 25 सितंबर को TU-95 का पता चला था। 12 अगस्त को एयरबेस पर कोई भी बॉम्बर मौजूद नहीं था। रिपोर्ट में कहा गया है कि पैटर्न से पता चलता है कि ओलेन्या एयरबेस पर मौजूद बमवर्षक एंगेल्स एयर बेस से उड़ान भर सकते हैं। एंगेल्स एयर बेस यूक्रेन के पास रूस का एकमात्र बमवर्षक केंद्र है। क्रूज मिसाइलों और स्ट्रैटेजिक न्यूक्लियर हथियारों को ले जाने में सक्षम बॉम्बर फरवरी में युद्ध की शुरुआत के बाद से ही एक्टिव हैं। यूक्रेन के युद्ध में रूसी एयरफोर्स ने कई विमान खो दिए हैं।

पुतिन ने दी है परमाणु हमले की चेतावनी
हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिर एयरबेस पर बॉम्बर क्यों मौजूद हैं। लेकिन ये एक ऐसे समय में देखे गए हैं, जब रूसी राष्ट्रपति पुतिन लगातार पश्चिमी देशों को न्यूक्लियर बम की धमकी देते रहे हैं। ओलेन्या एयरबेस मरमंस्क के पास कोला प्रायद्वीप पर मौजूद है। यहां पर रूस का उत्तरी बेड़ा और सामरिक और रणनीतिक परमाणु हथियारों का जखीरा मौजूद है। रूस और अमेरिका के बीच एक समझौते के तहत रूस ने 2020 में बताया था कि उसने 1,447 रणनीतिक वारहेड्स तैनात कर रखे हैं। उसके पास 1,550 से ज्यादा वॉरहेड्स तैनात करने की क्षमता है।

यूक्रेन के हमले से सुरक्षित है एयरबेस
रूस के लिए ये एक महत्वपूर्ण एयरबेस है, जिसके पास बड़े पैमाने पर हमला करने की क्षमता है। रूस इसके जरिए अमेरिका और नाटो को संदेश भेजना चाहता है। ये एयरबेस यूक्रेन पर रूस के हमले से भी सुरक्षित है। यूक्रेन के सैन्य खुफिया प्रवक्ता वादिम स्किबिट्स्की ने मंगलवार को द गार्जियन को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि यूक्रेन सामरिक हथियारों का इस्तेमाल करने वाले रूसी खतरे का बहुत अधिक रूप से आकलन करता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...