14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराजनीति'चाह गई चिंता मिटी', कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से बाहर हुए...

‘चाह गई चिंता मिटी’, कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से बाहर हुए तो दिग्विजय ने किया ट्वीट

Published on

नई दिल्ली,

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह अध्यक्ष पद की रेस से बाहर हो गए हैं. उन्होंने शुक्रवार को ही चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया गया था. दिग्विजय ने कहा था कि वो मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावक बनेंगे. इसके बाद अब उन्होंने रहीम दास का एक दोहा ट्वीट किया है.

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा, ” चाह गई चिंता मिटी, मनुआ बे परवाह, जाके कछु नहीं चाहिए, वे शाहन के शाह.” इस दोहे का अर्थ होता है, जिन्हें कुछ नहीं चाहिए वो राजाओं के राजा हैं क्योंकि उन्हें ना तो किसी चीज की चाह है, ना ही चिंता और मन तो बिल्कुल बेपरवाह है.

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन की आखिरी तारीख थी, इसके लिए दिग्विजय सिंह नामांकन करने वाले थे, लेकिन आखिरी वक्त पर मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम सामने आया और दिग्विजय ने अपना नाम वापस ले लिया. नामांकन के लिए दिग्विजय सिंह ने पूरी तैयारी कर ली थी, उसके बाद उन्हें पता चला कि मल्लिकार्जुन खड़गे भी नामांकन करेंगे. बता दें कि मल्लिकार्जुन के साथ ही केरल से कांग्रेस सांसद शशि थरूर और झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन किया है.

मैं खड़गे का प्रस्तावक बनूंगा- दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह ने कहा, खड़गे जी मुझसे सीनियर हैं. मैंने उनसे पूछा था कि क्या वे चुनाव लड़ रहे हैं, उन्होंने कहा कि अभी ऐसा कोई इरादा नहीं है. उसके बाद मीडिया के माध्यम से पता चला कि वे चुनाव लड़ रहे हैं. इसके बाद मैंने उनसे आज सुबह मुलाकात की. इस दौरान मैंने कहा कि अगर वे फॉर्म भर रहे हैं, तो मैं चुनाव नहीं लडूंगा. मैं उनके साथ हूं. वे सबसे वरिष्ठ नेता हैं, ऐसे में अगर वे चुनाव लड़ रहे हैं, तो मैं चुनाव लड़ने के बारे में सोच भी नहीं सकता. अब वे चुनाव लड़ रहे हैं. ऐसे में मैं उनका प्रस्तावक बनूंगा.

गांधी-नेहरू परिवार के लिए मेरी प्रतिबद्धता: दिग्विजय
दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैंने पूरी जिंदगी कांग्रेस के लिए काम किया और करता रहूंगा. मैं हमेशा दलित-आदिवासियों और गरीबों के लिए खड़ा रहा, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ लड़ता रहा और गांधी-नेहरू परिवार के लिए मेरी प्रतिबद्धता…ये तीन चीजें हैं, जिनसे मैंने कभी समझौता नहीं किया.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...