12.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यउत्तराखंड: केदारनाथ के पास ग्लेशियर खिसका, सामने आया Video

उत्तराखंड: केदारनाथ के पास ग्लेशियर खिसका, सामने आया Video

Published on

देहरादून,

उत्तराखंड में केदारनाथ के पास ग्लेशियर खिसकने की घटना सामने आई है. शुरुआती तौर पर बताया गया कि ग्लेशियर खिसकने से केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. श्रीबद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि हिमालय क्षेत्र में आज सुबह हिमस्खलन हुआ, लेकिन केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ है.

केदारनाथ मंदिर के पास बर्फ का पहाड़ खिसकने का एक वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा रहा है कि बर्फ का पहाड़ देखते ही देखते पूरी तरह ढह गया. हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

पिछले दिनों हुई थी लैंडस्लाइड
बताते चलें कि केदारघाटी में बारिश का सिलसिला जारी है. 21 सितंबर को केदारनाथ हाइवे पर भूस्खलन (landslide) हुआ था. हालांकि, गनीमत रही थी कि वहां से गुजर रहे वाहन पहाड़ी के मलबे की जद में नहीं आए. बारिश के कारण चारधाम यात्रा पर भी असर पड़ रहा है. बुधवार शाम केदारनाथ हाई-वे पर फाटा के निकट पहाड़ी से जोरदार भूस्खलन हो गया. एक साथ कई टन मलबा और बोल्डर पहाड़ी से हाइवे पर गिरे. पहाड़ी से मलबा गिरता देखकर वाहनों चालक रुक गए. एक यात्री बस को कुछ नुकसान हुआ था. बारिश के बाद भूस्खलन होने से जगह-जगह बद्रीनाथ और केदारनाथ हाइवे पर यातायात बाधित हो रहा. यात्रियों को घंटों तक जाम में फंसना पड़ा था. पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था.Live TV

 

Latest articles

टीटी नगर पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी की बाइक व दूध के केन बरामद

भोपाल राजधानी की टीटी नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक शातिर अपराधी को...

एम्स भोपाल में अब होगा फेफड़ों का प्रत्यारोपण, 28 मार्च को मुंबई के विशेषज्ञ देंगे ट्रेनिंग

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अब चिकित्सा के क्षेत्र...

भीषण सड़क हादसा: निर्माणाधीन ब्रिज के पिलर से टकराई तेज रफ्तार कार, ट्रैवल कारोबारी की मौत

भोपाल भोपाल-इंदौर हाईवे पर रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय ट्रैवल कारोबारी...

भेल बरखेड़ा में सुंदरकांड और विशाल भंडारे का आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

भोपाल राजधानी के भेल बरखेड़ा स्थित प्राचीन जिन्द बाबा डूण्डा महुआ स्थान पर नवरात्रि के...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...