22.5 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeभोपालटीटी नगर पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी की बाइक व...

टीटी नगर पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी की बाइक व दूध के केन बरामद

Published on

भोपाल

राजधानी की टीटी नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित दूध के कीमती केन बरामद किए गए हैं। पकड़ा गया आरोपी ‘बादशाह’ पुराने शहर का आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 38 से अधिक आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

लापरवाही का फायदा उठा ले उड़ा था वाहन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चोरी की यह घटना बीते 6 मार्च 2026 को जीटीवी कॉम्प्लेक्स के पीछे हुई थी। फरियादी मुकेश मीणा अपने बेटे मनोहर के साथ इलाके में दूध की सप्लाई करने गए थे। जल्दबाजी में वे बाइक की चाबी वाहन में ही लगा छोड़ गए थे, जिसका फायदा उठाकर चोर ने बाइक और उसमें रखे दूध के दो बड़े केन व एक छोटा ढबरा पार कर दिया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबोचा

थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह दोहर के नेतृत्व में गठित टीम ने वाहन चोरों की तलाश तेज की। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति सुनहरी बाग क्षेत्र में घूम रहा है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी बादशाह बेग (42), निवासी अरेरा हिल्स को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने 10-12 दिन पहले बाइक चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।

Read Also: असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

25 हजार का मशरूका जब्त

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई बाइक और दूध की सप्लाई में इस्तेमाल होने वाले केन बरामद कर लिए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 25 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस अब आरोपी के पुराने रिकॉर्ड को खंगाल रही है ताकि अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सके। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित प्रधान आरक्षक और आरक्षकों की सराहनीय भूमिका रही।

Latest articles

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा, 5 किलो के फ्री ट्रेड वाले LPG सिलेंडर के दाम ₹11 बढ़े

नई दिल्ली। कॉमर्शियल सिलेंडर 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है।...

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

More like this

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...