22.5 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeभोपालएम्स भोपाल में अब होगा फेफड़ों का प्रत्यारोपण, 28 मार्च को मुंबई...

एम्स भोपाल में अब होगा फेफड़ों का प्रत्यारोपण, 28 मार्च को मुंबई के विशेषज्ञ देंगे ट्रेनिंग

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश की राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अब चिकित्सा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। किडनी और हार्ट ट्रांसप्लांट की सफलता के बाद अब एम्स भोपाल में जल्द ही ‘लंग ट्रांसप्लांट’ (फेफड़ा प्रत्यारोपण) की सुविधा शुरू होने जा रही है। इस जटिल सर्जरी की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आगामी 28 मार्च 2026 को संस्थान में “लंग ट्रांसप्लांट- द रोड अहेड” विषय पर एक विशेष सिम्पोजियम (अकादमिक कार्यक्रम) आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुंबई के ग्लोबल हॉस्पिटल और देश के अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम एम्स के डॉक्टरों को अत्याधुनिक सर्जिकल तकनीकों और ऑपरेशन के बाद की देखभाल का विशेष प्रशिक्षण देगी।

Read Also: असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

एम्स भोपाल में अब तक 18 किडनी और 3 हार्ट ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं, जिसके बाद संस्थान का अगला लक्ष्य फेफड़ों के गंभीर मरीजों को राहत देना है। लंग ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू होने से पल्मोनरी फाइब्रोसिस, सीओपीडी और एंड-स्टेज लंग डिजीज से जूझ रहे मरीजों को इलाज के लिए अब दूसरे बड़े राज्यों या निजी अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इस विशेष सिम्पोजियम में मुंबई से डॉ. ज्ञानेश ठक्कर, डॉ. शारन्या कुमार, डॉ. शारदा नगोटी और मैक्स अस्पताल से डॉ. अपार जिंदल जैसे विख्यात विशेषज्ञ शामिल होकर अपने अनुभव साझा करेंगे। एम्स की ओर से डॉ. अलकेश खुराना, डॉ. योगेश निवाड़िया सहित सर्जरी, एनेस्थीसिया और पल्मोनोलॉजी विभाग के कई वरिष्ठ चिकित्सक इस पूरी प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे।

Latest articles

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा, 5 किलो के फ्री ट्रेड वाले LPG सिलेंडर के दाम ₹11 बढ़े

नई दिल्ली। कॉमर्शियल सिलेंडर 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है।...

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

More like this

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...