नई दिल्ली
कांग्रेस अध्यक्ष का उम्मीदवार बनते ही कांग्रेस सांसद शशि थरूर के सुर बदल गए हैं। उन्होंने शनिवार को कहा कि गांधी परिवार को गुड बॉय बोलना बेवकूफी होगी। थरूर ने कहा, “गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी का डीएनए एक ही है। कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका रही है, जिसमें गांधी और नेहरू परिवार के लोगों ने बड़े रोल निभाए हैं। इसलिए कोई भी अध्यक्ष इतना बेवकूफ नहीं है कि गांधी परिवार को गुड बॉय बोल दे। गांधी परिवार बहुत बड़ा एसेट है।”
