भोपाल
भेल में कर्मचारियों की समस्याओं को उठाने के लिये ज्वाईन्ट कमेटी की बैठक आयोजित की जाती है लेकिन इस बार इस बैठक की तिथि की घोषणा न होने से भेल कर्मचारियों के पीपी और दीवाली बोनस अधर में दिखाई दे रहा है । बीएमएस के अध्यक्ष बीएस कठैत ने शीर्ष प्रबंधन से मांग की है कि वह जल्द से जल्द जेसीएम की बैठक की तारीख की घोषणा करें ।
