11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालगर्भवती नहीं है कोई मादा चीता, Kuno के अफसर बोले- न जाने...

गर्भवती नहीं है कोई मादा चीता, Kuno के अफसर बोले- न जाने कहां से फैली अफवाह

Published on

श्योपुर/नई दिल्ली,

मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से खुशखबरी का इंतजार सबको है. इसी बीच तमाम तरह की अफवाहें फैलने लगीं कि नेशनल पार्क में आई मादा चीता आशा गर्भवती है. यह खबर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ था. इससे नेशनल पार्क प्रबंधन से लेकर केंद्र सरकार के महकमों में हलचल हो गई. तब नेशनल पार्क के अधिकारियों को सामने आकर यह कहना पड़ा कि कोई मादा चीता गर्भवती नहीं है. न ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसी चीता का नाम ‘आशा’ रखा था.

PM द्वारा चीते के नामकरण की बात भी झूठी
कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ प्रकाश कुमार वर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने यहां लाए गए किसी भी चीते का नामकरण किया है, इसकी कोई जानकारी हमारे पास नहीं है. यदि पीएम ने एक भी चीते का नामकरण किया होता तो वे बीते रोज मन की बात में लोगों से नाम के सुझाव क्यों मांगते. रही बात एक मादा चीता के प्रेग्नेंट होने के खबरों की, तो वह भ्रामक हैं. न तो यहां किसी तरह का टेस्ट किया गया है. न ही नामीबिया से प्रेग्नेंसी रिपोर्ट दी गई है. इस तरह की अफवाह कैसे फैल रही है, यह समझ के परे हैं. श्योपुर स्थित इस नेशनल पार्क में 70 साल बाद 17 सितंबर को नामीबिया से आठ चीते लाए गए थे. इन्हें पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छोड़ा था. इन चीतों में तीन नर और पांच मादा हैं.

लॉरी मार्कर ने कहा- संभावना है पर हम पुख्ता नहीं
उधर, चीता कंजरवेशन फंड की डॉक्टर लॉरी मार्कर ने कहा कि हो सकता है कि चीता गर्भवती हो लेकिन हम यह बात पुख्ता तौर पर नहीं कह सकते. अगर मादा चीता गर्भवती है तो यह उसके लिए पहला मौका होगा. हम इंतजार कर रहे हैं. अगर ऐसा होता है तो यह नामीबिया से भारत के लिए दूसरा गिफ्ट होगा. बहुत जल्द इस बात की पुष्ट कर लेंगे. लेकिन उसे देखकर लगता है कि वह गर्भवती है.

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...