19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलउमरान की तूफानी यॉर्कर, बल्लेबाज के स्टम्प और होश दोनों उड़े, VIDEO

उमरान की तूफानी यॉर्कर, बल्लेबाज के स्टम्प और होश दोनों उड़े, VIDEO

Published on

राजकोट,

जम्मू-कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने एक बार फिर अपनी स्पीड से बल्लेबाज के साथ फैन्स को भी हैरान कर दिया है. ईरानी ट्रॉफी खेल रहे उमरान ने अपनी तूफानी यॉर्कर से बल्लेबाज के स्टम्प और होश दोनों ही उड़ा दिए. राजकोट में शनिवार से सौराष्ट्र और शेष भारत के बीच शुरू हुए पांच दिवसीय ईरानी ट्रॉफी मुकाबले के पहले दिन उमरान अपने परफॉर्मेंस के कारण काफी चर्चाओं में रहे. उनकी घातक गेंदबाजी के आगे सौराष्ट्र की पूरी टीम 98 रनों पर ही सिमट गई.

उमरान ने 25 रन देकर तीन विकेट लिए
रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से मुकेश कुमार और उमरान मलिक की तेज़ रफ्तार गेंदों ने कहर बरपाया, जिसे सौराष्ट्र के प्लेयर्स झेल ही नहीं पाए. इस पारी में मुकेश कुमार ने 10 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि उमरान मलिक ने 5.5 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए. 3 विकेट कुलदीप सेन को भी मिले.

उमरान की तेज यॉर्कर ने उड़ाए बल्लेबाज के होश
इसी मैच में उमरान ने अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी का जलवा भी दिखाया. एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उमरान की तेज रफ्तार वाली तूफानी यॉर्कर के सामने सौराष्ट्र टीम का बल्लेबाज क्लीन बोल्ड होता दिखाई दे रहा है.यॉर्कर इतनी तेज और सटीक थी कि बल्लेबाज के होश और स्टम्प दोनों ही उड़ गए. बल्लेबाज इसके आगे एकदम बेबस नजर आया और उमरान का आसान शिकार बन गया.

वर्ल्ड कप में मिल सकती है उमरान को जगह
वैसे बता दें कि अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की पूरी आशंका है. वह पीठ की चोट से जूझ रहे हैं. यह वर्ल्ड कप दो हफ्ते बाद ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होगा. यदि बुमराह बाहर होते हैं, तो उमरान को उनकी जगह रिप्लेस किया जा सकता है. इसकी पैरवी दिलीप वेंगसरकर समेत कई दिग्गज क्रिकेटर भी कर चुके हैं. यह भी माना जा रहा है कि मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक को रिजर्व प्लेयर के तौर पर ऑस्ट्रेलिया भेजा जाएगा. पहले ही टीम इंडिया चार रिजर्व प्लेयर के साथ ट्रैवल कर रही है, जिसमें मोहम्मद शमी और दीपक चाहर जैसे तेज़ गेंदबाज भी हैं.

 

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

बंद हो चुके स्कूल में कर दिया शिक्षक का तबादला, कोर्ट और कलेक्टर तक पहुंचा मामला

भोपाल। मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...