9.5 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेनी सेना का जबरदस्त काउंटर अटैक, लाइमैन शहर से पीछे हटी रूसी...

यूक्रेनी सेना का जबरदस्त काउंटर अटैक, लाइमैन शहर से पीछे हटी रूसी सेना

Published on

कीव

रूस और यूक्रेन के खिलाफ चल रही जंग किस ओर मोड़ लेगी इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल हैं। एक तरफ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अकेल पहाड़ की तरह खड़े हैं तो दूसरी ओर से अमेरिका समेत यूरोप के कई देशों से मिल रही मदद के साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की हथियार डालने को तैयार नहीं है। इस बीच शनिवार को रूस ने यूक्रेन के लाइमैन शहर से अपने सैनिकों को वापस बुला लिया है। लाइमैन शहर पर रूस कब्जा भी कर चुका था, लेकिन यूक्रेन की ओर से जवाबी हमले के बाद पुतिन की सेना कदम पीछे खींच ली है।

लाइमैन यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव से 160 किलोमीटर (100 मील) दक्षिण पूर्व में है। यूक्रेन की सेना ने जवाबी हमले के बाद रूसी सेना को ओस्किल नदी के पार धकेल दिया है। लाइमैन परिवहन का प्रमुख केंद्र भी है। रूस के लिए यह जमीनी रास्ते के जरिए संचार और रसद पहुंचाने का आसान रास्ता भी था। लाइमैन से रूस को खदेड़ने के बाद यूक्रेन संभावित रूप से अब लुहान्सक क्षेत्र में आगे बढ़ सकता है। लुहान्सक उन चार क्षेत्रों में से एक है जिसे रूस ने जनमत संग्रह के बाद अपनी सीमा में शामिल कर लिया है।

गोलीबारी में 20 नागरिकों की मौत
पुतिन की ओर से सैन्य की आंशिक तैनाती के ऐलान के बाद रूस भी यूक्रेन पर हमला तेज कर दिया है। यूक्रेन में एक क्षेत्रीय अधिकारी ने कहा है कि रूसी बलों ने देश के पूर्वोत्तर में नागरिकों के काफिले पर गोलाबारी की, जिसमें 20 लोग मारे गए। खारकीव क्षेत्र के गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने बताया कि शनिवार को उन लोगों पर हमले किए गए, जिन्हें गोलाबारी से बचाने के लिए वहां से हटाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि यह ऐसी निर्मम कार्रवाई है जिसके न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता।

खारकीव क्षेत्र के अधिकांस हिस्से से पीछे हट चुकी है
पिछले महीने यूक्रेन के एक सफल जवाबी हमले के बाद रूसी सेना खारकीव क्षेत्र के अधिकांश हिस्से से पीछे हट गई है, लेकिन इस क्षेत्र में गोलाबारी जारी रखी है। इस सप्ताह बमबारी काफी तेज हो गई, क्योंकि रूस ने अपने पूर्ण या आंशिक नियंत्रण के तहत पूर्व और दक्षिण में चार यूक्रेनी इलाकों को अपने कब्जे में ले लिया है।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...