9.5 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइंटरनेशनल टेरिरिस्ट्स के एक्सपर्ट... जयशंकर का पाकिस्तान पर हमला

इंटरनेशनल टेरिरिस्ट्स के एक्सपर्ट… जयशंकर का पाकिस्तान पर हमला

Published on

नई दिल्ली

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को पाकिस्तान पर कटाक्ष करते हुए पड़ोसी देश को ‘अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का विशेषज्ञ’ बताया। जयशंकर ने एक कार्यक्रम में कहा, “हमारा एक पड़ोसी है। जैसे हम सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के विशेषज्ञ हैं, वे इंटरनेशनल टेरिरिस्ट्स (IT) के विशेषज्ञ हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि यह वर्षों से चल रहा है कि हमें इसका सामना कैसे करना चाहिए? और इसमें उन्हें यह समझना होगा कि आतंकवाद को राजनीति के साथ नहीं मिलाया जा सकता है। आतंकवाद आतंकवाद है। आज इसका इस्तेमाल हमारे खिलाफ किया जा रहा है, कल इसका इस्तेमाल आपके खिलाफ किया जाएगा।

जयशंकर ने जोर देकर कहा कि वर्तमान समय में दुनिया बहुत अधिक जागरूक है। पहले दूसरे देश सोचते थे कि अगर यह कहीं और हो रहा है, तो उन्हें परेशान क्यों होना चाहिए? मैं यह नहीं कहूंगा कि स्थिति पूरी तरह बदल गई है। लेकिन दुनिया अब आतंक के प्रति कम सहिष्णु है।”

पाक को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी लताड़ चुका है भारत
उन्होंने कहा, ”जब भी किसी देश को निशाना बनाया जाता है तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है। मैं कहूंगा कि यह भी कूटनीति का एक उदाहरण है।” बता दें कि कई मौकों पर, भारत ने व्यापक चिंताओं के बीच पड़ोसी देश के साथ आतंकवाद का मुद्दा उठाया है। पड़ोसी देश अंतरराष्ट्रीय निगरानी संस्था, फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की ‘ग्रे लिस्ट’ में रहा है। इसके अलावा, भारत कई बार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान को आतंकवाद को लेकर हमला बोल चुका है।

उधर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पिछले महीने उज्बेकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में वैश्विक नेताओं की उपस्थिति में कहा था कि उनका देश आतंक का शिकार है। उन्होंने कहा, ”पाकिस्तान आतंकवाद का शिकार रहा है। मुझे इसके इतिहास में जाने की जरूरत नहीं है। लेकिन इतना ही कहना काफी है कि आतंकवाद के राक्षस को हराने के लिए हमने बहुत बड़ी कुर्बानियां दी हैं।”

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...