12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलमौत की भगदड़ में बदला इंडोनेशिया का फुटबॉल मैच, अब तक 129...

मौत की भगदड़ में बदला इंडोनेशिया का फुटबॉल मैच, अब तक 129 मरे, बढ़ सकती है संख्या

Published on

जकार्ता

इंडोनेशिया में एक फुटबॉल मैच के दौरान मची भगदड़ में अब तक 129 लोगों की मौत हो चुकी है। मैच के दौरान हुए एक विवाद को शांत करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े जिससे स्टेडियम में मौजूद प्रशंसकों में भगदड़ मच गई। रविवार को पुलिस अधिकारियों ने मरने वालों की संख्या की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पूर्वी जावा प्रांत के मलंग शहर के कंजुरुहान स्टेडियम के अंदर दो प्रतिद्वंद्वी फुटबॉल टीमों के समर्थकों के बीच उस समय कई झड़पों की सूचना मिली थी, जब इंडोनेशियाई प्रीमियर लीग के मैच में पर्सेबाया सुरबाया ने अरेमा मलंग को 3-2 से हरा दिया था।

पूर्वी जावा के पुलिस प्रमुख निको अफिंटा ने बताया कि शनिवार देर रात मैच के खत्म होने के बाद हुए विवाद को शांत करने के लिए दंगा रोधी पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े, जिससे समर्थकों के बीच दहशत फैल गई। अफिंटा के मुताबिक, आंसू गैस के गोले के प्रभाव से बचने के लिए सैकड़ों प्रशंसक निकास द्वार की तरफ भागे। उन्होंने बताया कि इस दौरान कुचलने और दम घुटने के कारण 34 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

अफिंटा के अनुसार, 300 से अधिक लोगों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन इनमें से कई ने रास्ते में या फिर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती 180 घायलों में से कई की हालत लगातार बिगड़ रही है, ऐसे में मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...