15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedमिस इंडिया बनकर भी मान्या को नहीं मिला काम, पिता आज भी...

मिस इंडिया बनकर भी मान्या को नहीं मिला काम, पिता आज भी चलाते हैं ऑटो

Published on

इंतजार खत्म हुआ! टीवी के सबसे बड़े और हिट रियलिटी शो की धमाकेदार शुरुआत हो गई है. सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स का ग्रैंड अंदाज में स्वागत किया. बिग बॉस के घर में इस बार ब्यूटी क्वीन मान्या सिंह ने भी एंट्री ली है. मान्या शो में अपने सपनों को सच करने आई हैं. उन्होंने कहा कि अगर ईमानदारी और मेहनत से कोई काम किया जाए तो वो जरूर पूरा होता है.

मिस इंडिया बनने के बाद भी मान्या को क्यों नहीं मिला काम?
मिस इंडिया रनर अप मान्या सिंह ने शो में एंट्री के साथ फैंस को बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कितनी मुश्किलों को सामना किया है. मान्या ने कहा कि लोगों को लगता है कि मिस इंडिया बनने के बाद जिंदगी बदल जाती है. बहुत पैसे मिलते हैं. लेकिन हकीकत ये है कि मिस इंडिया रनर अप बनने के बाद भी उन्हें कोई काम नहीं मिला. 2 साल के लंबे समय के बाद उन्हें एक कमर्शियल मिला.

मान्या की रंगत पर लोग करते थे कमेंट
मान्या ने बताया कि लोग उनके सांवले रंग पर कमेंट करते थे. मान्या ने ये भी बताया कि उनके मिस इंडिया रनर अप बनने के बाद भी उनके पिता ऑटो रिक्शा चलाते हैं. वे खुद भी अपने पिता के ऑटो से ट्रैवल करती हैं, ताकि पैसे बचा पाएं. अपनी मां के बारे में बात करते हुए मान्या ने कहा कि उनकी मां आज भी लोकल ट्रेन से सफर करती हैं.

मान्या की स्टोरी सुन इंप्रेस हुए सलमान
सलमान को अपनी स्ट्रगलिंग कहानी सुनाते हुए मान्या थोड़ी इमोशनल भी हो गईं. उन्होंने बताया कि रोज वह वर्सोवा जाती थीं और ऑडिशन्स देती थीं, उन्होंने कभी हार नहीं मानी. वह जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती हैं. मान्या ने कहा कि अब वो इस शो में हैं. वे पैसे कमाना चाहती हैं. मान्या की स्ट्रगल स्टोरी सुनकर सलमान भी उनसे काफी इंप्रेस दिखाई दिए. सलमान ने कहा कि इस शो के बाद उन्हें सबकुछ मिलेगा.

बिग बॉस में मान्या लगाएंगी ग्लैमर का तड़का
मान्या सिंह एक ऑटो ड्राइवर की बेटी हैं. वे उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं. मान्या रियल लाइफ में कैसी हैं, वे दुनिया को ये दिखाने बिग बॉस में दिखाने आई हैं. मुश्किलों से निकलकर फेमिना मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद क्या मान्या अब बिग बॉस के घर में राज कर पाएंगी, ये देखना काफी मजेदार होगा. मान्या की एंट्री से इतना तो तय है कि शो में अपनी दमदार पर्सनैलिटी दिखाने के साथ मान्या बिग बॉस में ग्लैमर का तड़का भी लगाएंगी.

 

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...