11 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeखेलपहले सांप फिर स्टेडियम में बत्ती गुल, दो बार रोकना पड़ा मैच,...

पहले सांप फिर स्टेडियम में बत्ती गुल, दो बार रोकना पड़ा मैच, BCCI की इंटरनेशनल बेइज्जती

Published on

गुवाहाटी

बीसीसीआई कहने को तो दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है, लेकिन देश के मैदानों की हालत देखकर ऐसा नहीं लगता। मुकाबलों के दौरान अव्यवस्था का आलम होता है। ऐसा ही कुछ 2 अक्टूबर यानी रविवार रात गुवाहाटी में देखने को मिला। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टी-20 इंटरनेशनल के दौरान बरसापारा स्टेडियम में एक नहीं बल्कि दो-दो बार मैच रोकना पड़ा। एक बार ग्राउंड में सांप घुस आया तो अगली बार बत्ती ही गुल हो गई। अंधेरे के चलते खेल रोकना पड़ा। अपनी इस इंटरनेशनल बेइज्जती से बीसीसीआई को कुछ फर्क पड़ेगा या नहीं, कहा नहीं जा सकता।

दरअसल, टॉस गंवाकर जब भारतीय टीम पहले बैटिंग कर रही थी, तब सातवें ओवर के बाद मैदान पर सांप देखा गया। बरसात के चलते यह बिन बुलाया खतरनाक प्राणी कब भीतर घुस आया, किसी को पता नहीं चला। वो तो भला हो प्रोटियाज फील्डर्स का जिनकी समय रहते नजर पड़ गई। इशारों से तुरंत फील्ड अंपायर और केएल राहुल को बताया गया, जिसके बाद आनन-फानन में ग्राउंड स्टाफ जरूरी साजो-सामान लेकर मैदान के भीतर आया और सांप को सकुशल बाहर किया। कुछ देर के लिए खेल रूका हुआ था।

दूसरी बार मैच दूसरी पारी यानी साउथ अफ्रीका की बैटिंग के दौरान रोकना पड़ा। दो ओवर का खेल हो चुका था। साउथ अफ्रीकी टीम महज 5 रन पर अपने दो विकेट गंवा चुकी थी। एक बार फिर अर्शदीप सिंह ने आते ही अपने पहले ओवर में दोनों झटके दिए थे। दीपक चाहर अगला यानी तीसरा ओवर लेकर आए ही थे कि तभी मैदान के एक टावर की लाइट चली गई। खिलाड़ियों ने मैदान छोड़ दिया। इलेक्ट्रिशियंस अपने काम में जुट गए। 15 मिनट के इंतजार के बाद दोबारा मैदान की सारी बत्तियां जली और मैच शुरू हो पाया।

वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में ऐसे हालात बने हो, इससे पहले भी एक बार किसी इंटरनेशनल मैच के दौरान कवर्स के बीच से बारिश का पानी पिच पर चला गया था। वैसे हालात सिर्फ यहीं के खराब नहीं है। राष्ट्रीय राजधानी यानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में तो भीतर घुसने के दौरान भगदड़ जैसे हालात बन जाते हैं। अधिकतर स्टेडियम में अंदर सीट टूटी मिल जाएगी। बारिश हो जाए तो ग्राउंड की हालत तो छोड़िए बेंगलुरु के एम. चिनास्वानी स्टेडियम की छत टपकते दिख जाएगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...