11 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeखेलT20: भारत ने अफ्रीका के खिलाफ पहली बार घर में जीती सीरीज,...

T20: भारत ने अफ्रीका के खिलाफ पहली बार घर में जीती सीरीज, मिलर की सेंचुरी बेकार

Published on

गुवाहाटी

गुवाहाटी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया ने 16 रनों से जीत दर्ज की है. इसी के साथ भारत ने 3 मैच की टी-20 सीरीज़ में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. यह पहली बार है जब भारत ने अपने घर में साउथ अफ्रीका को किसी टी-20 सीरीज़ में हराया है. साउथ अफ्रीका ने आखिर तक लड़ाई की कोशिश की, डेविड मिलर ने यहां शतक जमाया लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए.

238 रनों के पहाड़ टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को शुरुआत में झटके लगे. शुरुआती दो ओवर में अफ्रीका के दो विकेट गिर गए थे, साथ ही 47 के स्कोर पर टीम ने 3 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन इसके बाद डेविड मिलर और क्विंटन डि कॉक की कमाल की बैटिंग देखने को मिली.

डेविड मिलर ने यहां सेंचुरी जमाई और 47 बॉल में 106 रन बना डाले. मिलर ने अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के जमाए. दूसरी ओर क्विंटन डि कॉक 48 बॉल में 69 रनों की पारी खेली, दोनों खिलाड़ियों के बीच सिर्फ 84 बॉल में 174 रनों की नाबाद साझेदारी की. लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए और 16 रनों से साउथ अफ्रीका को हार झेलनी पड़ी.

टीम इंडिया ने इस मैच में भले ही जीत दर्ज की हो, लेकिन बॉलिंग अभी भी चिंता का विषय है. क्योंकि इतने बड़े स्कोर के बाद भी सिर्फ 16 रनों की जीत काफी नहीं है. भारत की ओर से अर्शदीप ने 4 ओवर में 62, अक्षर ने 4 ओवर में 53 और हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 45 रन लुटवा दिए.

भारत की बैटिंग
टीम इंडिया ने इस मैच में कमाल की बैटिंग का नज़ारा पेश किया और अफ्रीकी टीम की बॉलिंग की कमर तोड़ दी. रोहित और राहुल ने जो सिलसिला शुरू किया, उसे विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने अलग मुकाम पर पहुंचा दिया. टीम इंडिया के लिए केएल राहुल ने 28 बॉल में 57 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान रोहित शर्मा ने 37 बॉल में 43 रन बनाए.

टीम इंडिया के लिए हीरो सूर्यकुमार यादव साबित हुए जिन्होंने 22 बॉल में 61 रन बनाए और अफ्रीकी बॉलिंग को तहस-नहस कर दिया. सूर्या ने सिर्फ 18 बॉल में फिफ्टी पूरी की, अपनी पारी में 5 चौके और 5 छक्के जमाए. अंत में विराट कोहली ने 28 बॉल में 49 और दिनेश कार्तिक ने 7 बॉल में 22 रनों की पारी खेली. भारत ने यहां 237 का बड़ा स्कोर बनाया, जो टी-20 क्रिकेट में उसका चौथा सबसे बड़ा स्कोर रहा.

टी-20 इंटरनेशनल में भारत ने अपना चौथा सबसे बड़ा स्कोर बनाया है. इस मैच में टीम इंडिया ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 237 रन बनाए. टी-20 इंटरनेशनल में भारत का सबसे बड़ा स्कोर 260 रनों का है, जो श्रीलंका के खिलाफ आया था.
• 260/5 बनाम श्रीलंका
• 244/4 बनाम वेस्टइंडीज़
• 240/3 बनाम वेस्टइंडीज़
• 237/3 बनाम दक्षिण अफ्रीका

पहली बार अफ्रीका को अपने घर में रौंदा
टी-20 क्रिकेट में यह पहली बार है जब टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को अपने घर में किसी सीरीज़ में मात दी हो. दोनों टीमों के बीच हुई यह चौथी टी-20 सीरीज़ है, जो भारत में हुई है. इसमें से एक साउथ अफ्रीका ने जीती, यह सीरीज़ अब भारत ने अपने नाम की है. जबकि दो सीरीज़ बराबरी पर छूटी थीं.

सूर्या ने सिर्फ 18 गेंद में ठोकी फिफ्टी
भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने महज 22 गेंद में 61 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और इतने ही छक्के निकले। इनिंग्स के 17वें ओवर में वेन पार्नेल की फुलटॉस गेंद को पॉइंट के ऊपर से सिक्स मारकर सूर्य ने अपने पचास रन केवल 18 गेंदों में पूरे किए। इनमें से 44 रन फोर या सिक्स से बने। भारत की ओर से युवराज सिंह ने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ केवल 12 गेंदों में पचास रन बनाए थे। यह न केवल भारत की ओर से सबसे तेज फिफ्टी है बल्कि एक विश्व रिकॉर्ड भी है। सूर्य के अलावा भारत की ओर से केएल राहुल ने भी 18 गेंदों में टी20 इंटरनेशनल फिफ्टी पूरी की है। सूर्य ने अपने 33वें टी-20 इंटरनेशनल मैच में 10वीं बार फिफ्टी प्लस का स्कोर बनाया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...