-मंत्री विश्वास सारंग पहुंचे स्वच्छ भेल स्वच्छ भोपाल दौड़ में
भोपाल
हेवु भारतीय मजदूर संघ भेल के द्वारा प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को स्वच्छ भेल स्वच्छ भोपाल कार्यक्रम 3.30 किलोमीटर की दौड़ आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग चिकित्सा शिक्षा एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत पुनर्वास, अतिथि भोपाल महापौर मालती राय ,बीएमएस प्रदेश महामंत्री मधुकर सांबले, एलएन मालवीय, एमआईसी मेंबर अशोक माली ,वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश शर्मा, दारा सिंह यादव, सुरेंद्र वाडिका गुड्डू सक्सेना, प्रमोद और अभय मेवाड़ा, कार्यक्रम के आयोजक विजय सिंह कठैत मौजूद थे ।
महात्मा गांधी ,भारत माता व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की । इस अवसर पर मंत्री श्री सारंग ने कहा कि आने वाले वर्षों में हमें भोपाल को पूरे देश में स्वच्छता के लिए नंबर वन पर लाना है उन्होंने कहा यह दौड़ लगातार हेवु भारतीय मजदूर संघ 6 वर्षों से करता रहा । इस अवसर पर श्रीमति राय कहा कि भोपाल को हमें स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाना है। दौड़ में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के बरखेड़ा, एमएलबी स्कूल ,हेमा स्कूल के महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चे और सीआईएसफ और स्पोर्ट्स की टीम रैली में शामिल थे ।
