8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस में स्पर्म फ्रीज करवाने वालों की 'बाढ़', पुतिन के जबरन सैन्य...

रूस में स्पर्म फ्रीज करवाने वालों की ‘बाढ़’, पुतिन के जबरन सैन्य भर्ती के आदेश से डरी जनता

Published on

मॉस्को

रूस में इन दिनों स्पर्म फ्रीजिंग कराने वाले लोगों की तादाद अचानक काफी बढ़ गई है। लोगों को डर है कि जबरन सैन्य भर्ती के बाद कहीं उनकी मौत न हो जाए। इस कारण अपने वंश को आगे बढ़ाने के लिए लोग पहले से ही अपने स्पर्म को सुरक्षित कर रहे हैं। पुतिन ने चंद दिनों पहले ही 3 लाख रिजर्व सैनिकों की भर्ती का ऐलान किया था। इसके बाद पूरे रूस में बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। लोगों का आरोप था कि बिना सैन्य अनुभव वाले लोगों को जबरन सेना में भर्ती होने के लिए मजबूर किया जा रहा है। वहीं, रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने कहा था कि किसी के साथ जबरदस्ती नहीं की जाएगी और लोगों को अपने मन से ही सेना में आने के लिए कहा जाएगा।

बड़ी संख्या में लोगों के आ रहे रिक्वेस्ट
द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, मॉस्को में साइंटिफिक एंड प्रैक्टिकल सेंटर फॉर रिप्रोडक्शन के मुख्य चिकित्सक प्रोफेसर इगोर विनोग्रादोव ने कहा कि सेना में जाने वाले पुरुष बड़ी संख्या में अपने स्पर्म को फ्रीज करवाने के लिए रिक्वेस्ट कर रहे हैं। येकातेरिनबर्ग में यूएमएमसी-स्वास्थ्य चिकित्सा केंद्र में प्रजनन के प्रमुख दिमित्री माज़ुरोव ने कहा कि राजधानी के बाहर भी ऐसा ही ट्रेंड देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सामान्य दिनों में एक से दो लोग अपने स्पर्म को फ्रीज करवाने आते थे, लेकिन अब उनकी संख्या 6 से 7 तक पहुंच गई है।

स्पर्म टेस्ट के बाद ही किया जा रहा फ्रीज
उन्होंने बताया कि लोग हमें फोन करते हैं और पूछते हैं कि क्या वे दो घंटे में हमारे स्पर्म को टेस्ट कर उसे फ्रीज कर सकते हैं। ऐसे लोगों की सहायता के लिए हमने पहले से ही एक सिस्टम विकसित कर लिया है। जैसे की कोई क्लिनिक में आता है, टेस्ट करवाता है तो हम उसके स्पर्म को रख लेते हैं। फिर जैसे ही उसके टेस्ट का रिपोर्ट आता है और हम यह देखते हैं कि भविष्य में उसका उपयोग किया जा सकता है, तो हम फ्रीजिंग प्रॉसेस को शुरू कर देते हैं।

कई मेडिकल सेंटर दे रहे ऑफर
सेंट पीटर्सबर्ग मेडिकल सेंटर ICLINIC के एक प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने स्पर्म फ्रीज करवाने वाले पुरुषों के लिए दस प्रतिशत की छूट का ऑफर दिया है। यह ऑफर सिर्फ उन लोगों के लिए है, जो सेना में भर्ती हो रहे हैं। कई दूसरे शहरों में भी स्पर्म फ्रीजिंग सेंटरों पर लोगों की ऐसी ही भीड़ देखी जा रही है। इनमें उन लोगों की तादाद काफी ज्यादा है, जो अनिवार्य सैन्य सेवा के लिए सेना में भर्ती हो रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...