19.3 C
London
Monday, June 1, 2026
HomeUncategorizedदवा असली है या नकली, घर बैठे-बैठे चल जाएगा पता, यहां जानिए...

दवा असली है या नकली, घर बैठे-बैठे चल जाएगा पता, यहां जानिए कैसे

Published on

नई दिल्ली

असली और नकली दवा की पहचान कर पाना मुश्किल है। लेकिन जल्दी ही आपकी यह समस्या दूर होने वाली है। सरकार एक ट्रैक एंड ट्रेस मैकेनिज्म पर काम कर रही है जिससे नकली और घटिया दवाओं के इस्तेमाल को रोका जा सकेगा। इसके लिए दवाओं की प्राइमरी पैकेजिंग लेबल्स पर बारकोड या क्यूआर कोड (QR code) होगा। इससे आप आसानी से पता कर सकेंगे कि दवा असली है या नकली। साथ ही इससे दवाओं की क्वालिटी सुनिश्चित की जा सकेगी। सूत्रों के मुताबिक पहले चरण में सबसे ज्यादा बिकने वाली 300 दवाओं को इसके दायरे में लाया जाएगा। प्राइमरी का मतलब फर्स्ट लेवल प्रॉडक्ट पैकेजिंग यानी बॉटल, कैन, जार या ट्यूब से है जिसमें बिकने वाला आइटम होता है।

माना जा रहा है कि पहले दौर में ऐसी पॉपुलर दवाओं के लिए यह व्यवस्था की जा सकती है जिनकी कीमत 100 रुपये से अधिक है। इनमें एंटीबायटिक, कार्डियक, पेन रिलीफ पिल्स और एंटी एलर्जिक दवाएं शामिल हैं। इस प्लान की कल्पना एक दशक पहले की गई थी लेकिन अब तक अमली जामा नहीं पहनाया जा सका। इसकी वजह यह थी कि घरेलू दवा इंडस्ट्री इसके लिए तैयार नहीं थी। यहां तक कि एक्सपोर्ट की जाने वाली दवाओं के लिए भी यह व्यवस्था अगले साल अप्रैल तक के लिए टाल दी गई है।

नकली दवा के मामले
देश में नकली और घटिया दवाओं के पकड़े जाने के मामले आते रहते हैं। हाल में तेलंगाना सरकार ने एबट कंपनी की थायरॉयड की दवा Thyronorm को घटिया बताया था। लेकिन एबट का दावा है कि यह दवा नकली थी। कंपनी ने न तो इसे बनाया था और न ही बेचा था। इसी तरह हिमाचल प्रदेश के बद्दी में नकली दवा बनाने वाले एक रैकेट का पर्दाफाश हुआ था। यह रैकेट ग्लेनमार्क (Glenmark) की ब्लड प्रेशर की दवा Telma-H बना रहा था। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक रिपोर्ट के मुताबिक गरीब और कम आय वाले देशों में 10 फीसदी मेडिकल प्रॉडक्ट्स घटिया और नकली हैं।

कैसे काम करेगी व्यवस्था
जून में दवा कंपनियों को अपनी प्राइमरी या सेकेंडरी पैकेजिंग पर बारकोड्स या क्यूआर कोड लगाने को कहा था। इस पर प्रॉडक्ट के बारे में सारी जानकारी होगी। उपभोक्ता अपने स्मार्टफोन से इसे स्कैन करके यह पता लगा सकता है कि दवा असली है या नकली। इस बारे में कई तरह के विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक पूरी इंडस्ट्री के लिए एक सेंट्रल डेटाबेस एजेंसी का गठन किया जा सकता है जो एक सिंगल बारकोड प्रोवाइडर का काम करेगी। इस बीच फार्मा इंडस्ट्री के एक जानकार ने कहा कि इस सिस्टम को लागू करने से लागत तीन से चार फीसदी बढ़ जाएगी। कुछ कंपनियों ने वॉलंटरी आधार पर क्यूआर कोड लगाना शुरू कर दिया है। जानकारों के मुताबिक प्रस्तावित व्यवस्था से दवा बनाने वाली कंपनियों और ग्राहकों को नकली दवा की पहचान करने का मौका मिलेगा।

Latest articles

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...

More like this

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...