11 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeखेल... तो साउथ अफ्रीका ही जीतेगा वर्ल्ड कप? 'किलर मिलर' के इस...

… तो साउथ अफ्रीका ही जीतेगा वर्ल्ड कप? ‘किलर मिलर’ के इस बयान ने फैलाई सनसनी

Published on

गुवाहाटी,

‘किलर मिलर’ के नाम से विख्यात दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर ने रविवार को बेहतरीन शतक जड़ दिया, हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. लेकिन उन्हें पूरा विश्वास है कि भारत के खिलाफ सीरीज में हार टी20 वर्ल्ड कप से पहले उनकी टीम को कमजोर नहीं बनाएगी. उन्होंने पिछली बार ऑस्ट्रेलिया की खिताबी जीत का हवाला दिया जो इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से पहले लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जूझ रहा था.

दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बुरी तरह से जूझ रहे हैं, जबकि रविवार को दूसरे टी20 में उनके गेंदबाज भी लय में नहीं दिखे. जिससे भारत ने यहां 16 रनों से जीत के साथ सीरीज में 2-0 की विजयी बढ़त बना ली.

‘चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने भी 2021 में काफी संघर्ष किया था’
मिलर ने कहा कि हार से उन्हें अधिक नुकसान नहीं होगा क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने भी 2021 में काफी संघर्ष किया था, लेकिन आखिरकार वे विश्व चैम्पियन बन गए. ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 प्रारूप में लगातार पांच सीरीज गंवाने के बाद विश्व कप में उतरी थी. मिलर ने मैच के बाद कहा, ‘अतीत में कई उदाहरण हैं, जिनमें से एक ऑस्ट्रेलिया का है कि वे विश्व कप से पहले बहुत अच्छा नहीं कर रहे थे और फिर वे विश्व चैम्पियन बनने में सफल रहे. इसलिए मुझे नहीं लगता कि इसके बारे में अधिक चिंता करने की जरूरत है.’

उन्होंने कहा, ‘हमने पिछले डेढ़ साल में एक बहुत अच्छी टीम बनाई है. हम एकजुट होकर काफी अच्छा प्रदर्शन करते हैं. हमारे बीच अच्छी साझेदारियां हैं, हमने पिछले साल बहुत सारी सीरीज जीतीं.’ इस आक्रामक बल्लेबाज ने कहा, ‘सीरीज हारना बेशक निराशाजनक था, लेकिन अतीत में हमने वास्तव में अच्छी प्रतिस्पर्धा की है लेकिन फिर भी श्रृंखला हारना निराशाजनक है.’

मिलर ने 47 गेंदों में नाबाद 106 रनों की लाजवाब पारी खेली
टेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली टीम को 238 रनों का कड़ा लक्ष्य दिया गया था, लेकिन कप्तान लगातार दूसरे मैच में खाता खोलने में नाकाम रहे जबकि रिली रोसेयु भी शून्य पर आउट हो गए. हालांकि मिलर ने 47 गेंदों में नाबाद 106 रनों की लाजवाब पारी खेली और क्विंटन डिकॉक (48 गेंद में नाबाद 69 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 174 रनों की अटूट साझेदारी की जिससे मुकाबला करीबी रहा.

मिलर ने कहा, ‘पिछले मैच में हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की. इस मैच में भी हमारी शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन हम काफी अच्छी साझेदारी करने में सफल रहे और अंत में मुकाबला काफी प्रतिस्पर्धी रहा.’मिलर ने हालांकि अपने गेंदबाजों के प्रति नरम रुख अपनाया. उन्होंने कहा, ‘मैच में 400 से अधिक रन बने, मैं गेंदबाजों के प्रति बहुत कठोर नहीं होना चाहता, लेकिन मुझे लगता है कि कई बार हम योजना को सही तरह से लागू नहीं कर पाए.’

‘हम अब भी सुधार कर सकते हैं, हमारे पास अब भी समय’
मिलर ने कहा, ‘पिछले मैच में उन्होंने वास्तव में अच्च्छा प्रदर्शन किया. विश्व कप से पहले कुछ विभागों में हम अब भी सुधार कर सकते हैं, हमारे पास अब भी समय है.’ मैच में दो बार रुकावट आई- पहले जब एक सांप मैदान में घुसा और फिर दक्षिण अफ्रीका की पारी के दौरान एक फ्लडलाइट बंद हो गई. लेकिन मिलर ने कहा कि इससे उन्हें अच्छा ब्रेक मिला.

उन्होंने कहा, ‘ये चीजें हमारे नियंत्रण से बाहर हैं और इसने हमें इस पर गौर करने का समय दिया कि पावर प्ले में वास्तव में क्या हुआ. इससे हमें बातचीत करने के लिए थोड़ा सा समय मिला. और फिर सांप भी था. मेरा मतलब है कि आज बहुत कुछ चल रहा था.’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...