9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराजनीतिगांधी जयंती प्रोग्राम में क्यों नहीं आए केजरीवाल? LG की आपत्ति पर...

गांधी जयंती प्रोग्राम में क्यों नहीं आए केजरीवाल? LG की आपत्ति पर आया AAP का जवाब

Published on

नई दिल्ली

महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दिल्ली के विजय घाट और राजघाट न आने पर एलजी ने सीएम केजरीवाल को पत्र लिखा है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इन कार्यक्रमों में गैरहाजिर रहने पर असम्मान प्रकट करने का आरोप लगाया है। एलजी के पत्र लिखने के बाद आम आदमी पार्टी की तरफ से भी जवाब आया है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए कहा कि गुजरात में अरविंद केजरीवाल जी के लिए उमड़े जनसैलाब और पीएम मोदी की रैली में ख़ाली कुर्सियों के बाद ये पत्र लिखाया गया है- सीएम ने पीएम को रिसीव क्यों नहीं किया।

एलजी के केजरीवाल को लिखे पत्र में क्या है
उप राज्यपाल ने पत्र में कहा कि न तो केजरीवाल और न ही उनके मंत्री महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के स्मारक क्रमश: राजघाट और विजय घाट पर मौजूद रहे, जबकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत में दूसरे देशों के दूतावास के प्रतिनिधि तक श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए वहां मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इस तरह की उपेक्षा से भविष्य में बचना चाहिए। उप राज्यपाल ने रेखाकिंत किया कि उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी दिखाने भर को कुछ मिनटों के लिए कार्यक्रम में मौजूद रहे, लेकिन ‘उन्होंने इस कार्यक्रम में पूरे समय तक रहना उपयुक्त नहीं समझा।’

आम आदमी पार्टी का जवाब भी सुन लीजिए
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने जवाब देते हुए ट्वीट किया कि अगर भाजपा वाले गांधी जी-शास्त्री जी के दिखाए रास्ते पर चलकर स्कूल बनवाते, किसानों के लिए कुछ क़रते तो ज़्यादा अच्छा होता। गुजरात में अरविंद केजरीवाल जी के लिए उमड़े जनसैलाब और पीएम मोदी की रैली में ख़ाली कुर्सियों के बाद ये पत्र लिखाया गया है- सीएम ने पीएम को रिसीव क्यों नहीं किया। AAP ने उपराज्यपाल के पत्र का जवाब देते हुए कहा कि सीएम पिछले कई सालों से गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विजय घाट और राजघाट आते रहे हैं। इस बार सीएम गुजरात में हैं इसलिए वह इन कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाए। आप ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल ने 2 दिन पहले गुजरात में आदिवासी क्षेत्र में विशाल रैली को संबोधित किया था जबकि उसी दिन पीएम मोदी के अहमदाबाद के कार्यक्रम में कुर्सियां खाली थीं। उपराज्यपाल वीके सक्सेना की ओर से यह पत्र पीएम मोदी के आदेश पर लिखा गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...