8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपुतिन के 'इंसानी मेढक' जो गहरे पानी में कर सकते हैं दुश्मन...

पुतिन के ‘इंसानी मेढक’ जो गहरे पानी में कर सकते हैं दुश्मन को तबाह, उड़ाई ‘यूरोप की लाइफलाइन’?

Published on

रूस से यूरोप जाने वाली प्राकृतिक गैस की पाइपलाइन नॉर्ड स्ट्रीम पिछले दिनों बाल्टिक सागर में क्षतिग्रस्त हो गई। नॉर्ड स्ट्रीम पर हमले के प्रमुख संदिग्धों में से एक रूस की स्पेशल फोर्सेस हैं। यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस और यूरोप के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि यूरोप के साथ एनर्जी वॉर को जारी रखने के प्रयास में व्लादिमीर पुतिन ने प्रमुख गैस पाइपलाइन पर हमला करवाया है। नॉर्ड स्ट्रीम को ‘यूरोप की लाइफलाइन’ कहा जाता है जिससे गैस की सप्लाई बाधित होने पर यूरोप के लिए आगामी सर्दियां बेहद खतरनाक हो सकती हैं। माना जा रहा है कि इस हमले के पीछे रूस के ‘फ्रॉगमैन’ स्पेशल फोर्सेस कमांडो हो सकते हैं जो रूस की नौसेना और पुतिन के जासूस के रूप में काम करते हैं।

प्रशिक्षित डॉल्फिन भी शस्त्रागार में शामिल
आशंका जताई जा रही है कि रूस ने पाइपलाइन पर हमले के लिए गोताखोरों या ड्रोन सबमरीन का इस्तेमाल किया होगा जिससे नॉर्ड स्ट्रीम 1 में दो और नॉर्ड स्ट्रीम 2 में एक छेद हो गया। रूस के ये कमांडो बेहद अच्छी तरह हथियारबंद, उच्च प्रशिक्षित और बेहद खतरनाक होते हैं। इन्हें ‘फ्रॉगमैन’ कहा जाता है जो काले रंग का स्विम सूट पहनते हैं। इनके पास अंडरवाटर गन होती हैं जिनसे ये गहरे पानी में स्पेशल ऑपरेशन को अंजाम देते हैं। यूनिट में शामिल कमांडो जासूसी और हमले, दोनों तरह के मिशन के लिए ट्रेनिंग दी जाती है। इन स्पेशल फोर्सेस के पास छोटी पनडुब्बियां, मानवयुक्त टॉरपीडो, स्पेशल हथियार, स्पीड बोट और यहां तक कि प्रशिक्षित डॉल्फिन भी होती हैं।

खुफिया अभियानों को अंजाम देने में माहिर
इन्हें आमतौर पर एक युद्धपोत, छोटी नाव या सबमरीन से तैनात किया जाता है जहां से पानी के नीचे खुफिया अभियानों को अंजाम देते हैं। यूरोप का दावा है कि नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन के साथ छेड़छाड़ हुई है। यूक्रेन और पोलैंड ने इसका संदेह रूप पर जताया है। माना जाता है कि पुतिन के फ्रॉगमैन कमांडो GUGI नौसैनिक इकाई के लिए काम करते हैं, जो गहरे पानी में रिसर्च करती है। इसे एक जासूसी विभाग भी माना जाता है जो पानी के नीचे ऑपरेशन में माहिर है, जिसमें गहरे पानी में पाइपलाइन पर हमला जैसी चीजें शामिल हो सकती हैं।

अंडरवाटर गन से लैस रूसी कमांडो
रूस के फ्रॉगमैन के पास APS अंडरवाटर राइफल होती है। यह एक खास तरह की गन होती है जिसे विशेष रूस से पानी के भीतर फायर करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह 4.75 इंच लंबे स्टील बोल्ट को फायर करती है जो कठोर वेटसूट के आरपार जा सकता है और एक सामान्य गोली से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। ये बोल्ट पानी के नीचे के वाहनों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा इनके पास SSP-1 पिस्टल भी होती है जो इसी तरह के स्टील बोल्ट फायर करती है।

पानी के नीचे दुश्मन का काल फ्रॉगमैन
जमीन पर ये दोनों हथियार उतने उपयोगी नहीं हैं लेकिन पानी के नीचे ये अपने सामने आने वाले किसी भी दुश्मन के लिए विनाशकारी हो सकते हैं। फ्रॉगमैन को इसकी भी ट्रेनिंग दी जाती है कि अगर मौके पर बंदूक काम न करे तो वे पानी के नीचे लड़ाई में ब्लेड का भी इस्तेमाल कर सकें। ये फ्रॉगमैन विशालकाय पनडुब्बी से भी तैनात किए जा सकते हैं। मानवयुक्त टॉरपीडो की सवारी करते हुए भी इन्हें इनके गंतव्य तक छोड़ा जा सकता है। पानी के नीचे रूसी शस्त्रागार में डॉल्फिन जैसे कुछ समुद्री जीव भी शामिल हैं जो जरूरत पड़ने पर हमला भी कर सकते हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...