2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeभेल न्यूज़गोविंदपुरा दशहरा मैदान पर 55 फीट ऊंचे रावण का होगा पुतला दहन

गोविंदपुरा दशहरा मैदान पर 55 फीट ऊंचे रावण का होगा पुतला दहन

Published on

-बीएचईएल दशहरा महोत्सव 2022 का आगाज़, दो मुंह वाला होगा रावण, होगी भव्य आतिशबाजी

भोपाल

विगत 2 वर्षों से कोरोना महामारी के पश्चात बीएचईएल द्वारा इस वर्ष भव्य दशहरा महोत्सव गोविंदपुरा दशहरा मैदान में मनाया जायेगा। इस वर्ष 55 फीट ऊंचे रावण, 40 फीट ऊंचे कुंभकरण एवं 40 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा । यहा रावण दो तरफा मुंह वाला होगा और दर्शकगण इस पुतले को दोनों तरफ से देख सकते हैं एवं रावण दहन का आनंद उठा सकते हैं ।

भोपाल का यह एक सर्वोत्तम दशहरा माना जाता है जिसे लगभग 1.5 लाख लोग द्वारा देखा जाता है । दशहरा की विशिष्टता भव्य आतिशबाज़ी की प्रतियोगिता होती है जिसमें विजेता को कार्यपालक निदेशक द्वारा पुरुस्कार राशि प्रदान की जाती है । बीएचईएल का टर्नओवर भी आतिशबाज़ी द्वारा दिखाया जाता है । यहां पर दर्शकों को सुव्यवस्थित ढंग से बैठने की सुविधा प्रदान की जाती है । वीआईपी स्टैंड एवं अन्य स्टैंड में पास द्वारा प्रवेश दिया गया है ।

बैठक व्यवस्था में बीएचईएल भोपाल के कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल के पूर्व निदेशकगण, महाप्रबंधकगण, रामलीला समिति ,व्यापारी समाज, पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन, सीआईएसएफ़, गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज़ एसोशिएशन के गणमान्य पदाधिकारीगण समारोह का आनंद लेंगे। यातायात नियंत्रण हेतु पुलिस प्रशासन एवं सीआईएसएफ़ के तालमेल से सुचारु व्यवस्था रहेगी। साथ ही अग्निशमन एवं एंबुलेंस भी मैदान में रहेगी ।

प्रबंधन का कहना है कि उत्तम ध्वनि प्रणाली की व्यवस्था होगी। यह दशहरा महोत्सव, बीएचईएल का एक भव्य, विशाल एवं विराट आयोजन होगा। इधर भेल क्षेत्र में शक्तिनगर, आनंद नगर, अयोध्या नगर, बागमुगालिया आदि में भी दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा यहां भी रावण,कुंभकरण और मेंघनाद का पुतला दहन किया जायेगा।

यहां होगा रावण दहन
– अयोध्या नगर, दशहरा मैदान
– गोविन्दपुरा, दशहरा मैदान
– आनंद नगर, दशहरा मैदान
– बागसेवनिया, दशहरा मैदान
– शक्ति नगर, दशहरा मैदान
– मिनाल, दशहरा मैदान
– अभिनव होम्स, अयोध्या बाय पास

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...