8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान: एंटी हिजाब प्रोटेस्ट में एक और लड़की की हत्या, नाक तोड़ी...

ईरान: एंटी हिजाब प्रोटेस्ट में एक और लड़की की हत्या, नाक तोड़ी और कुचला सिर

Published on

नई दिल्ली,

ईरान में हिजाब को लेकर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितंबर में 22 वर्षीय महसा अमिनी की मौत के बाद से जो बवाल शुरू हुआ था, वो अब पूरे देश को अपनी चपेट में ले चुका है. इसी कड़ी में अब एक 17 वर्षीय लड़की ने भी अपनी जान गंवा दी है. Nika Shakarami नाम की लड़की की हत्या कर दी गई है. उसने भी ईरान में हिजाब को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था.

ईरान में हिजाब पर बवाल जारी
इससे पहले हिजाब विरोधी प्रदर्शन के दौरान एक खुले बालों को बांधती लड़की की तस्वीर भी वायरल हुई थी. बाद में उसकी भी गोली मारकर हत्या कर दी गई. उस लड़की का नाम हदीस नजफी था जो ईरान में टिकटॉक और इंस्टाग्राम का पॉपुलर चेहरा थी. अब इसी कड़ी में 17 वर्षीय Nika Shakarami की भी हत्या हुई है. उसकी नाक तोड़ी गई है और सिर कुचल दिया गया.

जानकारी के मुताबिक जब विरोध प्रदर्शन के बाद निका गायब हो गई थी, तब उसके परिवार ने हर तरफ उसकी खोज की थी. डिटेंशन सेंटर से लेकर पुलिस थानों तक, हर जगह उसे ढूंढने का प्रयास किया गया. फिर 29 सितंबर को पुलिस ने जानकारी दी कि उन्हें Nika Shakarami का शव मिला है. महसा अमिनी के बाद निका की इस हत्या ने पहले से चल रहे विरोध प्रदर्शन को और ज्यादा उग्र कर दिया है. अब तक इस प्रदर्शन में कम से कम 92 लोगों की मौत हो चुकी है.

लेकिन इस सब के बावजूद भी दुनियाभर में ईरानी महिलाओं के हक को लेकर प्रदर्शन तेज होता जा रहा है. दुनियाभर में सोशल मीडिया पर हिजाब जलाती और बाल काटती महिलाओं की तस्वीरें छाई हुई हैं. कई जगहों पर इन प्रदर्शनों में पुरुष भी शामिल हुए और सरकार के विरोध में इटली के प्रोटेस्ट सॉन्ग बेला चाओ का परशियन वर्जन गाकर विरोध जताया.

कैसे शुरू हुआ ये विवाद?
वैसे इस प्रदर्शन की शुरुआत 22 साल की महसा अमिनी हैं. महसा अमिनी अब इस दुनिया में नहीं हैं. 16 सितंबर को उनकी मौत हो गई. महसा अमिनी को 13 सितंबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. आरोप था कि तेहरान में अमिनी ने सही तरीके से हिजाब नहीं पहना था. जबकि ईरान में हिजाब पहनना जरूरी है. अमिनी को गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन ले जाया गया. वहां तबीयत बिगड़ी तो अमिनी को अस्पताल ले जाया गया. तीन दिन बाद खबर आई कि अमिनी की मौत हो गई.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...