18.7 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलजसप्रीत बुमराह ने अपनी चोट पर तोड़ी चुप्पी, टी20 वर्ल्ड कप से...

जसप्रीत बुमराह ने अपनी चोट पर तोड़ी चुप्पी, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर छलका दर्द

Published on

नई दिल्ली

भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड दौरे पर बुमराह का पीठ चोटिल हो गया था। पिछले महीने एशिया कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से बुमराह ने मैदान पर वापसी की। सीरीज में उन्होंने दो मैच खेले और 6 ओवर डाले। इसके बाद उनके पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर हो गया और बुमराह दक्षिण अफ्रीका सीरीज के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए।

बुमराह की प्रतिक्रिया आई
जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं होने से वह निराश हैं। तेज गेंदबाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ‘मैं निराश हूं कि इस बार टी20 वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा नहीं हूं लेकिन प्रियजनों को विश, केयर और सपोर्ट के लिए धन्यवाद। जैसे ही मैं ठीक हो जाऊंगा, टीम को ऑस्ट्रेलिया में अभियान के दौरान चीयर करूंगा।’

टीम इंडिया के लिए खड़ी हुई परेशानी
जसप्रीत बुमराह इस समय दुनिया के टॉप गेंदबाजों में गिने जाते हैं। डेथ ओवर में उनकी गेंदबाजी पर रन बनाना आसान नहीं होता है। एशिया कप से भारतीय गेंदबाज आखिरी ओवर में महंगे साबित हो रहे हैं। टीम के पास उनके अलावा कोई ऐसा गेंदबाज नहीं है, जो लगातार सटीक यॉर्कर मार सके। यही वजह है कि टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को जसप्रीत बुमराह की कमी खलने वाली है।

कौन लेगा जगह?
बीसीसीआई ने जसप्रीत बुमराह के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की घोषणा कर दी है। लेकिन उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं हुई है। अभी भी यह सवाल बना हुआ है कि टीम में कौन बुमराह की जगह लेगा। टीम के पास मोहम्मद शमी, दीपक चाहर और मोहम्मद सिराज जैसे विकल्प हैं। दीपक चाहर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में अच्छी गेंदबाजी की है। वहीं मोहम्मद शमी काफी समय से मैदान से दूर हैं।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...