7.2 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाक सेना प्रमुख को US ने दिया झटका, रक्षा मंत्रालय ने साधी...

पाक सेना प्रमुख को US ने दिया झटका, रक्षा मंत्रालय ने साधी ‘चुप्‍पी’, विदेश मंत्री ने नहीं की मुलाकात

Published on

वॉशिंगटन

पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और अमेरिकी रक्षा लॉयड ऑस्टिन के बीच बहुचर्चित मुलाकात एक गोपनीय कार्यक्रम बनकर रह गई। अमेरिका की ओर से पहले कहा गया था कि जनरल बाजवा का पेंटागन में भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसा भव्‍य स्‍वागत किया जाएगा। इसमें मीडिया को भी आमंत्रित किया गया था लेकिन ऐन वक्‍त पर मीडिया को पूरे कार्यक्रम से दूर रखा गया। यही नहीं अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक संक्षिप्‍त बयान में केवल इतना कहा गया कि अमेरिकी रक्षामंत्री और पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख के बीच मुलाकात हुई है।

पाकिस्‍तान को उम्‍मीद थी कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भी पाकिस्‍तान के सबसे शक्तिशाली इंसान जनरल बाजवा से मुलाकात करेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अभी कुछ दिनों पहले ही भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर का अमेरिकी विदेश मंत्री ने भव्‍य स्‍वागत किया था। पेंटागन ने अपने संक्षिप्‍त बयान में केवल इतना कहा, ‘दीर्घकालीन साझेदारी को जारी रखते हुए आज चर्चा के दौरान रक्षा संबंधी आपसी हितों पर ध्यान केंद्रित किया गया।’ इस बयान में कहा गया है कि रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने अमेरिका और पाकिस्तान के संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के दौरान पेंटागन में पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख जनरल बाजवा की मेजबानी की।

जवाहिरी की मौत के बाद अमेरिका-पाकिस्‍तान रिश्‍ते हुए बेहतर
विश्‍लेषकों का कहना है कि अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख के दौरे पर चुप्‍पी साधे रहना चाहता है। उधर, पाकिस्‍तानी मीडिया ने सेना के हवाले से खबर दी है कि बाजवा ने मंगलवार को अमेरिकी रक्षा, राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैकोब सुल्लिवान, उप विदेश मंत्री वेंडी शर्मन से मुलाकात की। पाकिस्‍तानी सेना ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान आपसी हित, क्षेत्रीय सुरक्षा हालात और विभिन्‍न क्षेत्रों में द्व‍िपक्षीय सहयोग पर चर्चा हुई।

बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान अफगानिस्‍तान के मुद्दे पर प्रमुखता से चर्चा हुई है। पाकिस्‍तानी सेना ने बताया कि ऑस्टिन और बाजवा दोनों ने ही क्षेत्रीय स्थिरता पर बल दिया। जनरल बाजवा साल 2019 के बाद पहली बार अमेरिका के एक हफ्ते के दौरे पर पहुंचे हैं। जनरल बाजवा ऐसे समय पर अमेरिका पहुंचे हैं जब दोनों ही देशों के बीच रिश्‍ते एक बार फिर से मधुर हो चले हैं। अमेरिका ने हाल ही में एफ-16 फाइटर जेट का पैकेज अमेरिका को दिया है, वहीं करोड़ों डॉलर की मदद भी दी है।

‘अफगानिस्‍तान से लेकर चीन तक अमेरिका को पाक‍िस्‍तान की जरूरत’
माना जा रहा है कि अलकायदा सरगना अयमान अल जवाहिरी पर हमले में मदद और इमरान सरकार के जाने के बाद पाकिस्‍तान और अमेरिका के बीच रिश्‍ते फिर से बेहतर हुए हैं। कई विश्‍लेषकों का मानना है कि रूस से दोस्‍ती बढ़ा रहे भारत को काउंटर करने के लिए अमेरिका एक बार फिर से पाकिस्‍तान पर दांव लगा रहा है। वहीं कई विश्‍लेषक इसे पाकिस्‍तान में चीन के बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिए अमेरिकी कोशिश बता रहे हैं। वहीं पाकिस्‍तानी स्‍टडी ग्रुप की एक ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका पाकिस्‍तान की मदद के बिना चल नहीं सकता है। इस वजह से दोनों देशों के बीच मजबूरी है कि रिश्‍तों को बेहतर बनाया जाए।

पाकिस्‍तानी स्‍टडी ग्रुप का दावा है कि पाकिस्‍तान की सीमाएं दक्षिण एशिया, मध्‍य एशिया, पश्चिम एशिया और चीन से लगती हैं और अमेरिका इसी वजह से इस्‍लामाबाद को किनारे करके चल नहीं सकता है। इस रिपोर्ट के लेखकों में पाकिस्‍तान में रह चुके दो अमेरिकी राजदूत, एक दक्षिण एशिया के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री और कई पूर्व राजनयिक शामिल हैं। उन्‍होंने कहा कि अफगानिस्‍तान के अमेरिका को हमेशा पाकिस्‍तान की जरूरत होगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...