12.3 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराष्ट्रीययमुनानगर में रावण दहन के दौरान बड़ा हादसा, लोगों के ऊपर गिरा...

यमुनानगर में रावण दहन के दौरान बड़ा हादसा, लोगों के ऊपर गिरा जलता हुआ पुतला, सामने आया

Published on

यमुनानगर,

हरियाणा के यमुनानगर में बुधवार को रावण दहन के दौरान हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक, रावण दहन के ठीक बाद लोग लकड़ी उठाने के लिए जैसे ही रावण के पुतले की तरफ दौड़े वह लोगों के ऊपर गिर गया. वीडियो से साफ बयान हो रहा है कि कुछ लोग जलते हुए पुतले की चपेट में आ गए हैं लेकिन प्रशासन का कहना है कि अस्पताल में किसी को भर्ती नहीं किया गया है इसलिए घायलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकती है.

शहर के दशहरा ग्राउंड में करीब 70 फीट ऊंचे रावण का पुतला जलाया गया. जैसे ही लोगों के ऊपर पुतला गिरा मैदान में भगदड़ मच गई. हालांकि आनन-फानन में पुलिसबल मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में कर लिया.हरियाणा के साथ-साथ आज देशभर में दशहरा का आयोजन हुआ. इसमें रावण दहन की अलग-अलग तस्वीरें सामने आई. कई जगहों पर बारिश की वजह से रावण दहन में दिक्कतें भी हुईं.

दहन से पहले ही गिर गया रावण का पुतला
पटना के गांधी मैदान में रावण दहन से पहले ही रावण का पुतला गिर गया. बुधवार को तेज हवा के कारण पुतला जमीन पर गिर पड़ा. हालांकि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. रावण के गिरते ही मैदान में जुटी भीड़ तालियां बजाने लगी. वहीं आनन-फानन में क्रेन बुलाकर रावण के पुतले को फिर से खड़ा किया गया. सीएम नीतीश कुमार ने रावण का दहन किया.

बारिश के कारण भोपाल में नहीं हो सका रावण दहन
भोपाल में दिन में बारिश के कारण रावण का पुतला नहीं जल पाया. यहां पुतले पर पेट्रोल भी छिड़का गया लेकिन तमाम कोशिशें नाकामयाब ही रहीं. यह मामला भोपाल के टीटी नगर दशहरा मैदान का था.

कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मुजफ्फरनगर में फट गया ‘रावण’
यूपी में बुधवार को कई जिलों में तेज बारिश हुई, जिस कारण रामलाली का कार्यक्रम प्रभावित हो गया. कई जिलों में तेज हवा और बारिश के पुतला भीगने से फट गया या फिर गिर गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ, कानपुर के के श्री रामलीला सोसायटी परेड ग्राउंड, मथुरा सदर बाजार और मुजफ्फरनगर में रावण का पुतला हवा से गिर गया.

दिल्ली के रामलीला मैदान पर रावण दहन किया गया. इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के साथ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दशहरा समारोह में शामिल हुए. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, पटना के गांधी मैदान में भी दशहरे की धूम दिखी.है

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...