7.2 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइमरान ने मरियम नवाज के लिए कहे 'अपशब्द', टोका तो मुझे टॉयलेट...

इमरान ने मरियम नवाज के लिए कहे ‘अपशब्द’, टोका तो मुझे टॉयलेट में बंद कर दिया…

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के आदेश पर मुल्क की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एफआईए) के पूर्व महानिदेशक बशीर मेमन को टॉयलेट में बंद कर दिया गया था। यह दावा ने एक हैकर ने किया है और खुद बशीर मेमन ने इसकी पुष्टि की है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के कहने पर उन्हें शौचालय में बंद कर दिया गया था। इससे जुड़ी खबरें बुधवार को मीडिया में आईं। गौरतलब है कि एक हैकर ने सिलसिलेवार ट्वीट कर मेमन और खान के बीच हुई बैठक का पूरा घटनाक्रम साझा किया था। हालांकि अब ये ट्वीट हटा दिए गए हैं।

पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट जिओ टीवी के अनुसार, मेमन ने हैकर के दावों की पुष्टि करते हुए कहा है कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की नेता मरियम नवाज के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर उन्होंने खान से रूखे लहजे में बात की थी। खबर के अनुसार, इसके बाद इमरान खान के तत्कालीन प्रधान सचिव आजम खान ने मेमन का हाथ पकड़ा और उन्हें शौचालय में बंद कर दिया।

‘आजम ने मुझे लगाई फटकार’
मेमन ने कहा, ‘आजम खान ने मुझे मेरे व्यवहार के लिए फटकारा भी।’ यह पूरा मामला पिछले सप्ताह सोशल मीडिया पर आया था। पिछले हफ्ते पाकिस्तान की सियासत में ऑडियो टेप लीक का मुद्दा छाया रहा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय से कई घंटों के ऑडियो टेप लीक हो गए जिसमें कई ऑडियो इमरान खान के भी थे। फिलहाल पाकिस्तान की सरकार ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

शहबाज सरकार ने इमरान को बताया ‘गद्दार’
इमरान खान शहबाज सरकार के खिलाफ एक और मार्च की तैयारी कर रहे हैं। बुधवार को सत्तारूढ़ गठबंधन ने खान को ‘गद्दार’ करार दिया और इस्लामाबाद पर हमला करने के खिलाफ चेतावनी दी। इमरान खान ने सोमवार को अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से नेशनल असेंबली को भंग करने और देश में नये सिरे से चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर इस सप्ताह के अंत में एक और बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस बार रैली पूरी तैयारी के साथ निकाली जाएगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...