9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराष्ट्रीयइन 19 राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया रेड, ऑरेंज...

इन 19 राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट

Published on

नई दिल्ली,

देश के कई राज्यों के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है. उत्तर भारत के कई इलाकों में इस बार मॉनसून में भी शुष्क मौसम बना रहा. हालांकि मॉनसून के अंतिम दिनों में अच्छी खासी बारिश दर्ज की गई. करीब एक हफ्ते के शुष्क मौसम के बाद एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. आज कई राज्यों में बारिश का येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट है. यूपी में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां 24 घंटे में करीब 115.6 मिमी से ज्यादा बारिश होने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
उत्तर प्रदेश की बात करें तो मॉनसून के पहले तीन महीनों के दौरान मौसम लगभग शुष्क बना रहा और सितंबर में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई. तीसरे और चौथे हफ्ते के दौरान अच्छी बारिश ने बारिश की कमी को काफी हद तक कम कर दिया. हालांकि, सब खत्म नहीं हुआ है और उत्तर प्रदेश में एक बार फिर 6 से 8 अक्टूबर तक भारी बारिश जारी रहेगी. स्काईमेट के मुताबिक, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, प्रतापगढ़, फैजाबाद, गोरखपुर, गोंडा बस्ती में भारी बारिश होगी.

उत्तराखंड के मौसम से तीर्थयात्रियों पर पड़ेगा असर
उत्तराखंड की बात करें तो 6 से 8 अक्टूबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी, खासकर उत्तराखंड के मध्य और पूर्वी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जिससे भूस्खलन हो सकता है. लोगों को कम से कम अगले 2 से 3 दिनों तक केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड और उत्तराखंड के अन्य पहाड़ी स्थलों की यात्रा न करने की सलाह दी गई है. खराब मौसम पर्यटकों के साथ-साथ तीर्थयात्रियों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है.

9 अक्टूबर से मिलेगी राहत
कुछ दिनों की तेज बारिश के बाद 9 अक्टूबर से उत्तराखंड और पश्चिम और मध्य उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गतिविधियां कम होना शुरू हो जाएंगी. हालांकि इसके बाद भी हल्की बारिश जारी रह सकती है. बता दें कि इस हफ्ते दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में भी हल्की बारिश रहने की संभावना है.

इन राज्यों में बारिश का येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में येलो अलर्ट जारी है. उत्तर प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, 7 अक्टूबर के लिए उत्तराखंड व उत्तर-पश्चिमी यूपी में रेड अलर्ट जारी है.

यहां भी बारिश के आसार
इसके अलावा, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भी बारिश की संभावना है. गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, में हल्की से मध्यम बारिश संभव है और तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और दिल्ली में हल्की बारिश संभव है.

पूरी तरह विदा नहीं हुआ मॉनसून
मौसम विभाग के अनुसार, 29 सितंबर को मॉनसून की विदाई हो गई है. हालांकि मॉनसून अभी पूरी तरह विदा नहीं हुआ है. देश के कई हिस्सों में अभी भी मॉनसूनी गतिविधियां देखने को मिल रही हैं.

 

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...