11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराजनीतिछिछोरापन, मसखरा, डर्टी पॉलिटिक्स... केजरीवाल ने हिंदी में ऐसा क्या लिखा, सुनाने...

छिछोरापन, मसखरा, डर्टी पॉलिटिक्स… केजरीवाल ने हिंदी में ऐसा क्या लिखा, सुनाने लगे भाजपा और कांग्रेस के नेता

Published on

नई दिल्ली

जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है, सीएम और एलजी में कभी बनी नहीं। कभी जांच को लेकर, कभी ट्वीट को लेकर मामला खुलकर सबके सामने आ जाता। आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल को लेकर हिंदी में ट्वीट किया तो कांग्रेस और भाजपा के नेताओं को उन्हें घेरने का मौका मिल गया। LG पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि एलजी साहब रोज मुझे जितना डांटते हैं, उतना तो मेरी पत्नी भी मुझे नहीं डांटती। अगली लाइन में दिल्ली के सीएम ने कहा, ‘पिछले छह महीनों में एलजी साहब ने मुझे जितने लव लेटर लिखे हैं उतने पूरी जिंदगी में मेरी पत्नी ने मुझे नहीं लिखे।’ ट्वीट पढ़ते ही ट्विटर पर तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं। किसी ने छिछोरापन कहा तो किसी ने कह दिया कि यह राज्य के मुख्यमंत्री हैं या मसखरा।

कुछ देर पहले ही उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गाड़ियों से वसूले जाने वाले टैक्स में 6000 करोड़ की धांधली का दावा कर आरोप लगाया कि यह भ्रष्टाचार बीजेपी ने किया है इसलिए एलजी का ध्यान नहीं गया। दो दिन पहले आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि दिल्ली में मुफ्त बिजली योजना की जांच का उपराज्यपाल वी के सक्सेना का आदेश गुजरात में केजरीवाल के ‘जीत के रथ’ को रोकने के लिए भाजपा की एक और साजिश है। इसके अलावा कई मामलों को लेकर दिल्ली सरकार और एलजी के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है।

शायद एलजी की जांच के आदेशों पर तंज कस रहे थे। तीसरी लाइन में उन्होंने लिखा, ‘LG साहिब, थोड़ा chill करो। और अपने सुपर बॉस को भी बोलो, थोड़ा chill करें।’ इसके बाद तस्वीरें, मीम्स और वीडियो की बाढ़ आ गई। दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सीएम पर तीखा अटैक किया। उन्होंने केजरीवाल के ट्वीट पर लिखा, ‘ये छिछोरेपन की भाषा बताती है कि अरविंद केजरीवाल जी का मानसिक स्तर क्या है… 7 साल में एक भी विभाग ना संभाला, एक भी फाइल साइन नहीं की आज तक आप ने, आप की रुचि सिर्फ़ लूट और झूठ में है जो अब इस निम्न स्तर पर आ गया है।’

विजेंद्र गुप्ता ने ट्वीट किया, ‘आपने केवल यूटर्न लेने के लिए अपने बच्चों की कसम खाई थी कि आप कभी भी कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। कोई आश्चर्य नहीं है कि अपनी पत्नी को डर्टी पॉलिटिक्स में खींचने में आपको कोई शर्म नहीं है।’ कांग्रेस नेताओं ने भी सीएम के ट्वीट पर कटाक्ष किया। श्रीनिवास बीवी ने ट्वीट किया, ‘ये ‘मसखरा’ है या राज्य का ‘मुख्यमंत्री’?’ कई लोगों ने सीएम की भाषा पर सवाल किया है। कुछ लोग ऐसे भी थे जो सपोर्ट करने के लिए भाजपा और कांग्रेस के भी बयान और फोटो शेयर करने लगे।

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...