9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराष्ट्रीयजिन सिरप पर WHO ने जारी किया अलर्ट, क्या वे भारत में...

जिन सिरप पर WHO ने जारी किया अलर्ट, क्या वे भारत में बिकती हैं? जानिए

Published on

नई दिल्ली

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एक भारतीय दवा कंपनी की उन चार दवाओं के खिलाफ अलर्ट जारी किया है, जिनके कारण गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत होने और गुर्दे को गंभीर नुकसान पहुंचने की आशंका है। ये दवाएं सर्दी और खासी की सिरप हैं। इसके बाद ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स ने गुरुवार को कहा कि इन कफ सिरप का निर्माण करने वाली हरियाणा स्थित फर्म द्वारा भारत में दवाओं की कोई सप्लाई नहीं है। हालांकि, एसोसिएशन ने आश्वासन दिया कि वे दवा निर्माता से संबंधित भारत के ड्रग्स कंट्रोलर जनरल द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करेंगे।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने एआईओसीडी के हवाले से कहा, “भारत में मेडेन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड दवाओं की कोई आपूर्ति नहीं है, वे केवल अपने उत्पादों का निर्यात करते हैं, फिर भी, अगर भारत के ड्रग्स कंट्रोलर जनरल द्वारा कोई दिशानिर्देश जारी किया जाता है तो हम उन दिशानिर्देशों का पालन करेंगे।”

WHO ने कफ सिरप को लेकर जारी किया था अलर्ट
मालूम हो कि बुधवार को, WHO ने एक अलर्ट जारी करते हुए कहा कि मेडेन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड द्वारा निर्मित कफ सिरप संभावित रूप से गाम्बिया में बच्चों की मौत से जुड़ी हो सकती है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस घेबियस ने संवाददाताओं से कहा कि संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी भारत के दवा नियामक के साथ गुर्दे की गंभीर चोटों से 66 मौतों की जांच कर रही है।

घटिया दवाओं की लिस्ट में शामिल ये दवाएं
WHO ने प्रोमेथाज़िन ओरल सॉल्यूशन, कोफेक्समालिन बेबी कफ सिरप, मकॉफ़ बेबी कफ सिरप और मैग्रीप एन कोल्ड सिरप को घटिया दवाओं के रूप में लिस्ट किया है, क्योंकि उसमें डायथाइलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल की अस्वीकार्य मात्रा थी।

मौत से संबंधित डिटेल्स पता लगा रही कंपनी
वहीं, मेडेन फार्मास्युटिकल्स के एक वरिष्ठ कार्यकारी ने कहा कि कंपनी गाम्बिया में अपने खरीदार से बच्चों की मौत से संबंधित डिटेल्स का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इसके निदेशकों में से एक नरेश कुमार गोयल ने न्यूज एजेंसी ‘रॉयटर्स’ को बताया, “हम स्थिति का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि यह आज सुबह ही मामला सामने आया। हम खरीदार के साथ यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वास्तव में क्या हुआ है। हम भारत में कुछ भी नहीं बेच रहे हैं।”

 

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...