9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराष्ट्रीयसारा क्रिएटिव फ्रीडम क्‍या हिंदू धर्म के लिए है, खान ही क्यों...

सारा क्रिएटिव फ्रीडम क्‍या हिंदू धर्म के लिए है, खान ही क्यों करते हैं ऐसी फिल्में! ‘आदिपुरुष’ पर फूटा BJP का गुस्‍सा

Published on

नई दिल्‍ली

फिल्‍म ‘आदिपुरुष’ का टीजर आने के बाद से हंगामा मचा हुआ है। इसमें राम, रावण और हनुमान को जिस तरह से प्रस्‍तुत किया गया है, उस पर लोगों ने आपत्ति जताई है। खासतौर से रावण और हनुमान का किरदार लोगों को बिल्‍कुल रास नहीं आया है। रामानंद सागर की रामायण देख चुके लोगों को आदिपुरुष के किरदार फूटी आंख नहीं सुहाए हैं। फिल्‍म के पक्ष में जहां कुछ लोग क्रिए‍टिव फ्रीडम की दुहाई देने में लगे हैं तो दूसरों का कहना है कि ऐसा जानबूझकर किया गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। यूपी के पूर्व डिप्‍टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा है कि पूरा क्रिएटिव फ्रीडम क्‍या हिंदू धर्म के लिए ही है। दूसरों पर यही किया जाए तो रहना दूभर हो जाएगा। वहीं, बीजेपी नेता संगीत सोम ने इसके पीछे सोची-समझी साजिश का आरोप लगाया है। इस बीच ट्वि‍टर पर लगातार फ‍िल्‍म को बह‍िष्‍कार करने की मुह‍िम तेज होती जा रही है।

आदिपुरुष के टीजर ने लोगों को निराश किया है। जिस तरह से फिल्‍म में किरदारों को पेश किया गया है, लोगों को वो रत्‍तीभर नहीं सुहाए हैं। टीजर आने के बाद से ही फिल्‍म विवादों में पड़ गई है। ओम राउत की फिल्‍म रिलीज होने से पहले ही सवालों के अंबार पर खड़ी है। लोगों को छपरी हेयरस्‍टाइल और लंबी दाढ़ी वाला रावण खास तौर से अच्‍छा नहीं लगा है। फिल्‍म में रावण का किरदार सैफ अली खान ने निभाया है। इसी तरह हनुमान को भी जिस तरह की दाढ़ी में दिखाया गया है वो भी लोगों को नहीं सुहाया है। राम के रूप में प्रभास को भी लोगों ने खारिज किया है। फिल्‍म में कॉस्ट्यूम्‍स और प्रॉप्‍स पर भी सवाल खड़े हुए हैं। खड़ाव की जगह फैशनेबल सैंडल और कई जगह चमड़े जैसी चीजों के इस्‍तेमाल पर लोगों की तुरंत नजर गई है। राम, रावण और हनुमान को जैसे पहले देखा और दिखाया गया है, फिल्‍म में उसके सबकुछ उलट है। हालांकि, कुछ फिल्‍ममेकर ने कहा है कि जब लोगों ने रावण को देखा ही नहीं कि वो कैसे दिखते हैं तो हंगामा किस बात का है। यह उनकी क्रिएटिव फ्रीडम को छीनने जैसा है।

क्‍या सारा क्रिएट‍िव फ्रीडम ह‍िंदू धर्म के ल‍िए है?
अब कई बीजेपी नेताओं ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इनमें उत्‍तर प्रदेश के डिप्‍टी सीएम रहे दिनेश शर्मा और बीजेपी नेता संगीत सोम शामिल हैं। दिनेश शर्मा ने फिल्‍म पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो लोग इस तरह की क्रिएटिव फ्रीडम की बात करते हैं वो मंदबुद्ध‍ि हैं। पढ़े-लिखे होने के बावजूद उनमें संवेदनहीनता है। नास्तिक होना अलग बात है। लेकिन, नास्तिक होने के साथ लोगों की आस्‍था का उपहास उड़ाना यह पूरी तरह गलत है। जो लोग भी इस तरह का बयान देते हैं, उनसे पूछना चाहिए कि क्‍या वो सिर्फ हिंदू धर्म के लिए क्रिएटिव फ्रीडम रखते हैं। आप दूसरे धर्म के लिए ऐसा क्रि‍एटिव फ्रीडम लीजिए आपका रहना दूभर हो जाएगा। इस प्रकार की चीजें बिल्‍कुल नहीं करना चाहिए। अगर आप तोड़मरोड़ कर चीजों को पेश करेंगे तो यह ठीक नहीं है। इससे बचना चाहिए।

खान बंधु जानबूझकर करते हैं ऐसी फ‍िल्‍में
बीजेपी नेता संगीत सोम ने भी फिल्‍म पर तीखी प्रतिक्रिया दी। इसके लिए उन्‍होंने सैफ अली खान को सीधे कठघरे में खड़ा किया। उन्‍होंने पूछा कि आखिर खान बंधु ही ऐसी फिल्‍मों को क्‍यों करते हैं। चाहे सैफ अली खान हों या आमिर खान ये एक धर्म विशेष को टारगेट करते हैं। इसके पीछे सोची-समझी प्‍लानिंग होती है। सोम बोले कि वह कतई नहीं चाहेंगे कि इस तरह की फिल्‍में भारत में बननी और चलनी चाहिए। इस दौरान उन्‍होंने जनसंख्‍या नियंत्रण कानून पर भी बातचीत की। क्‍या उन्‍हें एक वर्ग विशेष से दिक्‍कत है? इस पर सोम ने कहा कि जब एक वर्ग विशेष ही हर वो काम कर रहा हो जिससे देश में समस्‍या पैदा हो रही हो तो क्‍या बोलना नहीं चाहिए। उन्‍होंने इसके पक्ष में आतंकवाद, गरबा प्रकरण और सिर कलम करने की घटनाओं का उल्‍लेख किया।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...