6.9 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत को ज्ञान देने वाले मुस्लिम देशों की उइगरों पर चुप्पी, UN...

भारत को ज्ञान देने वाले मुस्लिम देशों की उइगरों पर चुप्पी, UN में दूरी

Published on

नई दिल्ली

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में चीन के शिनजियांग प्रांत में मानवाधिकारों पर बहस को लेकर मसौदा प्रस्ताव लाया गया। पश्चिमी देशों की तरफ से लाए गए इस प्रस्ताव पर बहस के लिए एक ओर जहां 17 देश सहमत हुए, तो वहीं 19 से इनकार कर दिया। साथ ही भारत समेत 11 देश ऐसे भी थे, जो वोटिंग से गायब रहे। खास बात है कि शिनजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र में मानवाधिकार पर चीन के खिलाफ जान से इनकार करने में उन देशों का नाम शामिल है, जो भारत में इस मुद्दे को लेकर सवाल उठाते रहे हैं।

पहले देशों को समझें
कौन लाया प्रस्ताव: जिस समूह की तरफ से मसौदा लाया गया था। उनमें कनाडा, डेनमार्क, फिनलैंड, आईलैंड, नॉर्वे, स्वीडन, ब्रिटेन और अमेरिका का नाम शामिल है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और लिथुआनिया भी इन देशों की सूची में शामिल रहे।

किसने दिया विरोध में मत: बोलिविया, कैमरून, चीन, क्यूबा, गैबोन, इंडोनेशिया, कजकस्तान, मॉरिशियाना, नामीबिया, नेपाल, पाकिस्तान, कतर, सेनेगल, सुडान, संयुक्त अरब अमीरात, उज्बेकिस्तान, वेनेजुएला

समर्थन में कौन: चेकिया, फ्रांस, जर्मनी, होंडुरस, जापान, लिथुआनिया, लक्समबर्ग, मार्शल आईलैंड्स, मोंटेनेग्रो, नीदरलैंड्स, पैराग्वे, पोलैंड, कोरिया गणराज्य, सोमालिया

कौन रहा गायब: अर्जेंटीना, आर्मेनिया, बेनिन, ब्राजील, गाम्बिया, भारत, लीबिया, मलावी, मलेशिया, मैक्सिको, यूक्रेन

इस्लामिक देश जो भारत पर उठा चुके हैं सवाल
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून में जनवरी में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने जेनोसाइड वॉच की तरफ से भारत में मुसलमानों के मारे जाने को लेकर जारी चेतावनी का समर्थन किया था। कार्यालय का कहना था कि चेतावनी नरसंहार के 10 चरणों के साइंटिफिक मॉडल से निकाले गए डेटा के आधार पर थी। तत्कालीन प्रवक्ता असीम इफ्तिखार ने कहा था कि इस मॉडल के अनुसार, भारत ने सभी 10 चरणों को पार कर लियआ गया। साथ ही उन्होंने भारत में रहने वाली मुसलमानों की 20 करोड़ से ज्यादा आबादी की सुरक्षा पर चिंता जाहिर की थी।

इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता की तरफ से की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर कई इस्लामिक देशों ने आपत्ति जाहिर की थी। इनमें ईरान, कुवैत और कतर का नाम भी शामिल है। इन देशों ने भारत के सामने औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई थी। 57 देशों के समूह ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक को-ऑपरेशन (OIC) ने भारत से इस्लाम के प्रति बढ़ती नफरत और अपमान और भारतीय मुसलमानों के खिलाफ व्यवस्थित प्रथाओं को रोकने का आह्वान किया था।

UN रिपोर्ट में उइगर मुसलमानों के हाल चिंताजनक
अगस्त में मानवाधिकार के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त मिशेल बैशलेट की एक रिपोर्ट जारी हुई थी। उन्होंने चीन के शिनजियांग में उइगर मुसलमानों के हाल पर चिंता जाहिर की थी। खबरें आई थी कि बीजिंग की तरफ से रिपोर्ट को रोकने की कोशिशें भी की गई थी। उन्होंने रिपोर्ट में कहा था कि चीनी सरकार की तरफ से किए जा रहे उत्पीड़न मानवता के खिलाफ अपराध के बराबर हो सकते हैं। रिपोर्ट में जबरन हिरासत, बलात्कार, यातना, जबरन मजदूरी समेत कई बातों का जिक्र था।

 

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...