11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपाललड़के सड़क पर भोंपू बजाकर मचा रहे थे शोर, पुलिस ने 'कान...

लड़के सड़क पर भोंपू बजाकर मचा रहे थे शोर, पुलिस ने ‘कान फाड़’ सजा दी

Published on

जबलपुर

चाहे क्रिकेट ग्राउंड में मैच देखने पहुंचे दर्शक हों या फिर मेला घूमने वाले नौजवान… इन दिनों इन सबमें एक बात सामन्य है कि वह प्लास्टिक के भोंपू लेकर खूब शोर मचाते हैं। जी हां, यह बेवजह पों… पों.. की जोरदार अवाज करके आम लोगों के कान में दर्द कर देते हैं। इन दिनों जब दशहरा और नवरात्रि के मौके पर कई जगह मेले लगे थे तो उनमें भी भोंपू से ध्वनि प्रदूषण करने वालों की भीड़ थी। ऐसे में जबलपुर जिले के गढ़ा थानाक्षेत्र में जब पुलिस ने कुछ युवकों को भोंपू के शोर से राह चलते लोगों को परेशान करते देखा तो उन्होंने इन शरारती तत्वों को कान फाड़ सजा दी, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। बताया गया कि ये युवक मोटरसाइकिल पर घूमते हुए लोगों के पास जाकर तेज आवाज में भोंपू बजा रहे थे।

क्या है मामला?
रिपोर्ट के अनुसार, 4 अक्टूबर को गढ़ा थाने की पुलिस ने एक अभियान चलाकर ऐसे शरारती युवकों को सबक सिखाने की ठानी, जो मेले से भोंपू खरीदकर राह चलते लोगों को शोर मचाकर परेशान कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने ऐसे कई युवकों को पकड़ा, और फिर उनका भोंपू लेकर उनके ही कानों में बजाया। जबकि कुछ जगहों पर पकड़े गए युवकों से एक-दूसरे के कानों में भोंपू बजवाया। फिर उनसे कान पकड़कर उठक बैठक लगवाए और माफी मंगवाने के बाद उन्हें दोबारा ऐसा ना करने की हिदायत देकर छोड़ दिया।

वाह! और करो ध्वनि प्रदूषण
यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है। ट्विटर पर यह क्लिप @BiharTeacherCan ने साझा करते हुए लिखा- और बजाओ भोंपू…। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 20 हजार लाइक्स और 7 लाख 68 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही, सैकड़ों यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुछ यूजर्स ने लिखा कि यह बिहार पुलिस है हर दवा इसके पास है। वहीं अन्य यूजर ने लिखा- मजा आ गया। जी हां, अधिकतर यूजर सजा के तौर पर पुलिस द्वारा ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के कान में भोंपू बजाने के फैसले की सराहना कर रहे हैं। आपकी राय इस पर क्या हैं? कमेंट सेक्शन में लिखें।

 

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...