11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
HomeभोपालMP: पत्नी को लेने पहुंचे दामाद के मुंह पर पोता गोबर, DJ...

MP: पत्नी को लेने पहुंचे दामाद के मुंह पर पोता गोबर, DJ पर निकाला जुलूस

Published on

नर्मदापुरम ,

नर्मदापुरम जिले में पत्नी को लेने पहुंचे दामाद की ससुरालवालों ने तालिबानी सजा देकर बुरी बेइज्जती की. विवाद के बाद ससुरालवालों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पहले दामाद को अर्धनग्न कर दिया और फिर उसके गले में चप्पलों की माला पहनाकर घुमाया. यही नहीं, उसके सिर और मुंह पर गोबर लपेट दिया था और डीजे के गानों पर थिरकते हुए जुलूस निकाला गया. पीड़ित युवक की शिकायत पर पथरौटा थाने में 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस के अनुसार, माखन नगर के सेंधरवाड़ा गांव में रहने वाले विवेक इवने का विवाह 8 दिसंबर 2021 को टांगना गांव की सुमन से हुआ था. उसकी पत्नी नर्सिंग की ट्रेनिंग कर रही है. पढ़ाई के बीच नर्सिंग कॉलेज की मान्यता रद्द होने की वजह से सुमन मायके चली गई थी. पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो वह ससुराल भी नहीं जा रही थी.

बीते 2 अक्टूबर को विवेक ने मोबाइल पर पत्नी से बात कर ससुराल आने की खबर दी. मंगलवार रात को वह पत्नी को लेने अपनी ससुराल टांगना गांव पहुंचा, यहां पत्नी को भेजने की बात पर उसका ससुराल पक्ष से विवाद हो गया.

सास-ससुर ने कहा कि दामाद हमारी बेटी को ठीक से नहीं रखता है, इसलिए उसे वापस नहीं भेजेंगे. जब पत्नी सुमन को भेजने की जिद की तो ससुरालवालों ने दामाद विवेक की मारपीट शुरू कर दी. विवेक के हाथ बांधकर उसके कपड़े उतार दिए. चप्पलों की माला पहनाई और डीजे के गानों पर जुलूस निकालकर उसे पूरे गांव में घुमाया.

यही नहीं, साले ने विवेक के हाथ बांधकर उसके कपड़े उतार दिए. सिर और चेहरे पर गोबर लगा दिया. इस घटना में पूरा गांव एकजुट होकर तालिबानी सजा देने के लिए लाठियां लेकर जुलूस में शामिल हुआ. वारदात के बाद पीड़ित दामाद ने पथरौटा थाने में मामला दर्ज कराया है. जांच अधिकारी एमएस बट्टी ने बताया कि युवक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है.

 

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...