3.1 C
London
Saturday, February 14, 2026
Homeभोपालकांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने स्लॉटर हाउस का किया निरीक्षण—बजरंग दल का महापौर निवास...

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने स्लॉटर हाउस का किया निरीक्षण—बजरंग दल का महापौर निवास पर प्रदर्शन, कांग्रेस ने ईओडब्ल्यू में की शिकायत

Published on

भोपाल।
जिंसी स्थित स्लॉटर हाउस एवं कथित गौमांस हत्याकांड को लेकर भोपाल की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के निरीक्षण, बजरंग दल के प्रदर्शन और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो  में शिकायत दर्ज होने के बाद यह मामला और गंभीर होता जा रहा है। स्लॉटर हाउस में मिलीं गंभीर अनियमितताएँ कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने आज जिंसी स्थित स्लॉटर हाउस पहुँचकर विस्तृत स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएँ सामने आईं। प्रतिनिधिमंडल ने पाया कि स्लॉटर हाउस का मुख्य द्वार सील दर्शाया गया था, जबकि पीछे का दरवाज़ा खुला मिला। इससे प्रशासन को गुमराह कर पीछे के रास्ते से अवैध गतिविधियाँ संचालित किए जाने की आशंका जताई गई। निरीक्षण के समय स्लॉटर हाउस संचालक असलम चमड़ा के निजी वाहन तथा नगर निगम के वाहन परिसर के बाहर खड़े पाए गए।

कांग्रेस का आरोप है कि निरीक्षण की सूचना मिलते ही महत्वपूर्ण फाइलों, दस्तावेज़ों और साक्ष्यों को नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा था। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के हस्तक्षेप के बाद स्लॉटर हाउस को तत्काल प्रभाव से पूर्णतः सीलबंद करवाया गया। कांग्रेस ने इसे प्रशासनिक लापरवाही एवं संभावित मिलीभगत का मामला बताते हुए निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव अमित शर्मा, मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राहुल राज सहित अनेक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जनता के स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था और पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष ने महापौर पर साधा निशाना नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सविस्ता जकी ने स्लॉटर हाउस और गौमांस हत्याकांड को लेकर महापौर मालती राय एवं एमआईसी सदस्यों की चुप्पी पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि 10 से 12 दिन बीत जाने के बावजूद न तो किसी पर अपराध दर्ज हुआ और न ही दोषियों पर कार्रवाई हुई।

उन्होंने इसे आस्था से जुड़ा मामला बताते हुए महापौर और एमआईसी सदस्यों से इस्तीफे की मांग की। बजरंग दल का महापौर निवास पर प्रदर्शन इधर, बजरंग दल द्वारा गौहत्या मामले को लेकर भोपाल नगर निगम की महापौर मालती राय के निवास पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि गौ माता के हत्यारों को बचाने के लिए लीपापोती की जा रही है। इस दौरान महापौर निवास पर लगे बैनर-पोस्टर फाड़े गए, नेम प्लेट पर कालिख पोती गई और मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

Read Also: कार में जबरन बैठाकर मारपीट व लूट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

प्रदर्शनकारियों ने इस मामले में जनप्रतिनिधियों और हिंदूवादी संगठनों की चुप्पी को भी सवालों के घेरे में बताया। कांग्रेस ने ईओडब्ल्यू  में दर्ज कराई शिकायत मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने भोपाल स्लॉटर हाउस टेंडर घोटाले को लेकर  ईओडब्ल्यू  में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस का आरोप है कि जिस टेंडर को नगर निगम ने स्वयं निरस्त किया था, उसे बाद में नियमों को ताक पर रखकर पुनः आवंटित कर दिया गया। कांग्रेस ने नगर निगम अधिकारियों, महापौर और एमआईसी सदस्यों पर मिलीभगत, भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ‘टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन’ का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को 'अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन'...

भजनलाल सरकार में राजस्थान के निर्यात में रिकॉर्ड उछाल: पहली छमाही में ही 50,900 करोड़ के पार पहुँचा आंकड़ा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के निर्यात सेक्टर का निरंतर विकास हो...

छह छंदों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य, सरकार ने जारी किए आदेश

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से...

मप्र पुलिस बनेगी ड्रोन पायलट, अपराधियों पर कसेगी नकेल

भोपाल मध्य प्रदेश पुलिस अब आधुनिक तकनीक के साथ कदमताल करने जा रही है। पुलिस...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ‘टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन’ का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को 'अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन'...

भजनलाल सरकार में राजस्थान के निर्यात में रिकॉर्ड उछाल: पहली छमाही में ही 50,900 करोड़ के पार पहुँचा आंकड़ा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के निर्यात सेक्टर का निरंतर विकास हो...

छह छंदों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य, सरकार ने जारी किए आदेश

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से...