8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'पुतिन मजाक नहीं कर रहे...', परमाणु हथियारों पर बाइडेन ने दुनिया को...

‘पुतिन मजाक नहीं कर रहे…’, परमाणु हथियारों पर बाइडेन ने दुनिया को चेताया

Published on

नई दिल्ली,

रूस और यूक्रेन के बीच में भीषण युद्ध पिछले कई महीनों से जारी है. स्थिति जमीन पर अभी भी विस्फोटक बनी हुई है, ऐसे में परमाणु हमले की आशंका को भी नकारा नहीं जा रहा. अब अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी रूस-यूक्रेन युद्ध पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने जोर देकर कहा है कि दुनिया Armageddon के करीब पहुंच गई है.

असल में Armageddon शब्द बाइबल में इस्तेमाल होता है. इसका मतलब होता है कि दुनिया अपना आखिरी युद्ध लड़ने वाली है. इसे सबसे विनाशकारी युद्ध माना जाता है जिससे दुनिया तबाह हो जाएगी. अब जो बाइडेन ने रूस-यूक्रेन युद्ध के लिए इसी शब्द का इस्तेमाल किया है. उनका ये कहना बताता है कि जमीन पर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और पुतिन की परमाणु वाली धमकियां भी मजाक नहीं हैं.

बाइडेन ने दुनिया को चेताया
इस बारे में राष्ट्रपति जो बाइडेन कहते हैं कि व्लादिमीर पुतिन तब मजाक नहीं कर रहे थे जब वे परमाणु हथियार इस्तेमाल करने की बात करते हैं. आखिरी बार Cuban Missile Crisis के दौरान हमने Armageddon वाली स्थिति देखी थी. अब जो बाइडेन की तरफ से ये बयान उस समय आया है जब लगातार रूसी राष्ट्रपति द्वारा परमाणु हमले की धमकी दी जा रही है. यूक्रेन जरूर उन धमकियों को डराने वाली रणनीति बता रहा है, लेकिन रूस अपना आक्रमक रुख कायम रखे हुए है.

खुद पुतिन कह रहे हैं कि वे अपने देश की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने वाले हैं. उनका इतना कहना ही परमाणु हमले की आशंका को बढ़ा गया है.इन धमकियों पर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं. उनका कहना है कि हमारी सेना ने कई इलाकों को रूस के कब्जे से मुक्त करवा दिया है, कई क्षेत्रों में रूसी सेना को पीछे खदेड़ा गया है.

रूस पर कड़े प्रतिबंध की बात
लेकिन अब क्योंकि पुतिन परमाणु हमले की चेतावनी दे रहे हैं, ऐसे में अमेरिका भी सख्त रुख अपना रहा है. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि अमेरिका नाटो देशों के क्षेत्र की हर एक इंच जमीन की रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार है. हम नाटो के सहयोगियों के साथ खड़े हैं. इसलिए मिस्टर पुतिन मैं जो कह रहा हूं, उसे गलत मत समझिए. मैं अपने सहयोगियों के करीबी संपर्क में हूं और हम फिर नए प्रतिबंध की घोषणा कर रहे हैं.

वैसे रक्षा विशेषज्ञ मानते हैं कि व्लादिमीर पुतिन जब भी जंग हार रहे होते हैं, जब उन्हें लगातार झटके पर झटके लगते हैं, उनकी तरफ से परमाणु हमले वाली धमकी दी जाती है. ऐसा कर वे अपने देश को ही संदेश देने का प्रयास करते हैं कि रूस किसी के सामने झुकने नहीं वाला है और विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. इसे ऐसे समझ सकते हैं कि जब रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू नहीं हुआ था, पुतिन कहते थे कि 72 घंटे के भीरत वे यूक्रेन को घुटनों पर ला देंगे, लेकिन अब ये युद्ध कई महीने पुराना हो चुका है, रूस ने अपने हजारों सैनिक गंवा दिए हैं, ऐसे में जमीन पर स्थिति उनके लिए ज्यादा अनुकूल नहीं है. जानकार मानते हैं कि इस वजह से भी पुतिन लगातार परमाणु हमले की चेतावनी दे रहे हैं.इसी कड़ी में एक कार्यक्रम में पुतिन ने डोनेट्स्क, लुहान्स्क, जापोरिजिया, खेरसॉन को अपने देश में शामिल करने के आधिकारिक दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर दिए हैं.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...