11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
HomeभोपालMP: महिला यात्री से छेड़छाड़ का आरोप, कांग्रेस के दो विधायकों पर...

MP: महिला यात्री से छेड़छाड़ का आरोप, कांग्रेस के दो विधायकों पर FIR दर्ज

Published on

सागर,

मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायकों पर ट्रेन में साथी महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है. सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा , कोतमा विधायक सुनील सर्राफ और पीड़ित महिला कमलापति रेवांचल एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे.छेड़छाड़ होने पर महिला ने अपने पति को इसकी जानकारी दी थी. इसके बाद पति ने रेलमंत्री, डीआरएम को ट्वीट कर मदद मांगी थी. पीड़ित महिला रीवा से भोपाल जा रही थी. उसके साथ छह महीने का बच्चा भी था. वहीं, दोनों विधायक कटनी से भोपाल जाने के लिए ट्रेन में सवार हुए थे.

सभी लोग कोच नंबर एच-1 में सफर कर रहे थे. रीवा से ट्रेन गुरुवार रात आठ बजे चली थी. शुक्रवार देर रात करीब एक बजे ट्रेन सागर रेलवे स्टेशन पहुंची, तो जीआरपी महिला के पास पहुंची और उससे पूरी बात पूछी.

महिला ने कहा कि दोनों विधायकोंं ने उसके साथ छेड़छाड़ की है. दोनों ही नशे में हैं. महिला अधिकारी न होने के चलते रात में पीड़िता का बयान नहीं लिया जा सका. ऐसे में डरी हुई महिला को बीना स्टेशन तक जवानों की सुरक्षा में पहुंचाया गया. यहां आकर महिला अधिकारी ट्रेन में आई और उसने पीड़िता से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली.

मामले में सागर जीआरपी थाना प्रभारी पीके अहिरवार ने कहा, “ट्रेन में महिला से साथ छेड़छाड़ होने के जानकारी जबलपुर कंट्रोल रूम से मिली थी. जैसे ही ट्रेन सागर में पहुंची, तो यहां पर महिला को अटेंड किया गया.”उन्होंने आगे कहा, “एक एएसआई और दो हवलदारों को महिला के साथ भेजा गया. भोपाल में महिला का बयान दर्ज किया गया और दोनों विधायकों पर धारा 354 के तहत छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.”

मामले में बीजेपी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
महिला यात्री से छेड़छाड़ के मामले में एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “कांग्रेस का चरित्र ही ऐसा है. यह सहन नही किया जाएगा. भाजपा पीड़ित महिला का साथ देगी. अब प्रियंका गांधी क्यों नहीं उस बेटी की मदद के लिए आगे आ रही हैं?”

विधायकों ने छेड़छाड़ के आरोप को नकारा
कोतमा विधायक सुनील सर्राफ ने कहा, “कोच में आने के बाद हम लोग सो गए. सागर पहुंचने पर हमें पता चला कि हमने छेड़खानी कर दी है. दो-दो विधायक क्या ये करेंगे. मैं कसम खाकर कहता हूं कि हमने महिला का चेहरा तक नहीं देखा क्योंकि कोच में अंधेरा था. हमें तो इसमें साजिश की बू आ रही है.”

सुनील ने आगे सवाल किया, “शिकायत में हमारा नाम, उम्र और विधानसभा क्षेत्र का नाम भी लिखाया गया है. महिला को इतना सब कैसे पता? यदि महिला को सुरक्षा की जरुरत है, तो मैं कहता हूं कि पुरुषों को भी सुरक्षा की जरुरत है.”वहीं, सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहा, “मेरे जानने वालों को पता है कि मैं शराब नहीं पीता हूं. मैंने महिला का चेहरा तक नहीं देखा. उन्हें अपनी सीट तक दे दी थी. जो आरोप लगाए गए हैं, वो उनका पक्ष है. लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं.”

 

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...