8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत में बढ़ रहा बलात्कार, आतंकी हमले का डर... अमेरिका ने अपने...

भारत में बढ़ रहा बलात्कार, आतंकी हमले का डर… अमेरिका ने अपने नागरिकों को जारी की चेतावनी

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका ने शुक्रवार को अपने नागरिकों से अपराध व आतंकवाद के मद्देनजर भारत की यात्रा करते समय अधिक सावधानी बरतने को कहा है। बाइडेन प्रशासन ने अमेरिकी नागरिकों से भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को जारी नए यात्रा परामर्श में भारत यात्रा परामर्श स्तर को घटाकर दो कर दिया है। यात्रा परामर्श पैमाने में एक से चार तक स्तर होते हैं। चार सबसे ऊंचा स्तर होता है। विदेश विभाग ने एक दिन पहले एक अलग परामर्श जारी कर पाकिस्तान को तीसरे स्तर पर रखा था और अपने नागरिकों से आतंकवाद व सांप्रदायिक हिंसा के कारण इसके अशांत प्रांतों की यात्रा करने के बारे में पुनर्विचार करने के लिए कहा था।

परामर्श में कहा- भारत में बढ़ रही बलात्कार की घटनाएं
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि भारत में अपराध और आतंकवाद को देखते हुए ज्यादा सावधानी बरतें। परामर्श में कहा गया है कि आतंकवाद और नागरिक अशांति के कारण (पूर्वी लद्दाख क्षेत्र और इसकी राजधानी लेह को छोड़कर) केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की यात्रा न करें। यात्रा परामर्श के अनुसार, “बलात्कार भारत में सबसे तेजी से बढ़ते अपराधों में से एक बताया गया है। पर्यटन स्थलों और अन्य स्थानों पर हिंसक अपराध, जैसे यौन हमले के मामले सामने आए हैं।”

आतंकवादी हमलों को भी दी चेतावनी
परामर्श में कहा गया है कि आतंकवादी बिना किसी चेतावनी के हमला कर सकते हैं, पर्यटन स्थलों, परिवहन केंद्रों, बाजारों/शॉपिंग मॉल और सरकारी केंद्रों को निशाना बना सकते हैं। इससे पहले पाकिस्तान को लेकर भी अमेरिका ने ऐसा ही परामर्श जारी किया था। इसमें भी अमेरिकी नागरिकों से पाकिस्तान की यात्रा करने पर अत्याधिक सावधानी बरतने और इस्लामाबाद, लाहौर को छोड़कर बाकी जगहों पर जाने से बचने की सलाह दी गई थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...