8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तानियों को न नौकरी, बलूचिस्‍तान भी बर्बाद, मुल्क को तबाह कर रहा...

पाकिस्‍तानियों को न नौकरी, बलूचिस्‍तान भी बर्बाद, मुल्क को तबाह कर रहा चीन…

Published on

इस्‍लामाबाद

चीन और पाकिस्‍तान दोनों ही देशों की सरकारें चाइना-पाकिस्‍तान आर्थिक कॉरिडोर की तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं लेकिन अब बलूचिस्‍तान के एक सांसद ने संसद में इस परियोजना की पोल खोलकर रख दी है। चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनप‍िंग के इस प्रॉजेक्‍ट को पूरा करने में लगीं चीनी कंपनियां न केवल पाकिस्‍तानी लोगों का जमकर शोषण कर रही हैं, बल्कि तटीय इलाके में पाकिस्‍तान के पर्यावरण और समुद्री जीवन को तबाह कर रही हैं। यही नहीं ये ‘धोखेबाज’ चीनी कंपनियां पाकिस्‍तान के स्‍थानीय लोगों को नौकरी पर भी नहीं रख रही हैं।

सीपीईसी के गढ़ ग्‍वादर के निर्दलीय सांसद असलम भूटानी ने पाकिस्‍तानी संसद नैशनल असेंबली में चीनी कंपनियों की जमकर आलोचना की। उन्‍होंने कहा कि देश इस समय भीषण बाढ़ से जूझ रहा है और चीनी कंपनियों ने पाकिस्‍तानी जनता को एक फूटी कौड़ी तक नहीं दी। भूटानी ने कहा कि चीन की कंपनियां धोखेबाज है और पाकिस्‍तान को टैक्‍स भी नहीं दे रही हैं। भूटानी ने कहा कि चीन की कंपनियां बलूचिस्‍तान में शोषण करने वाली ताकत बन गई हैं। उन्‍होंने कहा कि चीन की कंपनियां बलूच इलाके में तबाही मचा रही हैं।

ग्‍वादर के मछुआरों की आजीविका खत्‍म
सांसद भूटानी ने मांग की कि पाकिस्‍तान सरकार चीन की कंपनियों पर लगाम लगाए। उन्‍होंने कहा कि ऐसा लगता है कि चीन की कंपनियां किसी के प्रति जवाबदेह नहीं हैं क्‍यों वे सेना के संरक्षण में काम कर रही हैं। ग्‍वादर के सांसद ने बताया कि चीन की कंपनियों ने कोयले का प्‍लांट लगाया है और समुद्री जीवन को बर्बाद कर रही हैं जिससे स्‍थानीय मछुआरों की आजीविका खत्‍म हो गई है। उन्‍होंने इस बात पर खेद जताया कि पर्यावरण प्राधिकरण भी चीनी कंपनियों के खिलाफ चुप्‍पी मारकर बैठा है।

भूटानी ने कहा, ‘सेना के संरक्षण में काम करने का यह मतलब नहीं है कि आपको आधारभूत ढांचे को बर्बाद करने की अनुमति मिल गई है।’ उन्‍होंने खुलासा किया कि पाकिस्‍तानी नौसेना भी ग्‍वादर के मछुआरों को बर्बाद करने में पीछे नहीं है। उन्‍होंने संसद के स्‍पीकर से अनुरोध किया कि वे इस मुद्दे को नौसेना के साथ उठाएं। पाकिस्‍तानी बिजली मंत्री ने इसके जवाब में कहा कि वे जल्‍द ही उनकी चीनी कंपनियों के साथ एक बैठक आयोजित कराएंगे।

बलूचिस्‍तान में कई महीनों से जोरदार प्रदर्शन
बता दें कि चीन की सीपीईसी परियोजना के खिलाफ बलूचिस्‍तान में कई महीनों से जोरदार प्रदर्शन चल रहा है। चीन के अवैध मछली पकड़ने वाले जहाज यहां पर समुद्र से मछलियों को पकड़ ले जा रहे हैं जिससे स्‍थानीय मछुआरों को खाली हाथ रहना पड़ रहा है। बलूच‍िस्‍तान पाकिस्‍तान का सबसे बड़ा लेकिन सबसे कम विकसित प्रांत है। बलूचिस्‍तान में कई खनिज और प्राकृतिक संसाधन पाए जाते हैं जिससे पाकिस्‍तान और चीन दोनों के लिए यह सोने के अंडे देने वाली मुर्गी बन सकता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...