19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलदशहरा की बधाई दे ट्रोलर्स के निशाने पर आए शमी, बचाव में...

दशहरा की बधाई दे ट्रोलर्स के निशाने पर आए शमी, बचाव में उतरे अनुराग ठाकुर

Published on

नई दिल्ली,

टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. मोहम्मद शमी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया के जरिए सभी देशवासियों को दशहरे की बधाई दी थी, जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया गया था. लेकिन अब केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर उनके बचाव में आए हैं और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है.

अनुराग ठाकुर ने इस मामले पर कहा कि दशहरा एक ऐसा त्योहार है, जिसे हर भारतीय मनाता है. भारतीय क्रिकेटर्स भी इस जश्न में शामिल हुए हैं, ऐसे में अगर मोहम्मद शमी त्योहार मनाते हैं तो दिक्कत क्या है. जो भी लोग इसका विरोध कर रहे हैं, वो देश को बांटना चाहते हैं. हम सभी को एक राष्ट्र के तौर पर एकजुट होना ताहिए और सभी त्योहारों को साथ मनाना चाहिए.

आपको बता दें कि मोहम्मद शमी ने पांच अक्टूबर को दशहरा के मौके पर सोशल मीडिया पर फैन्स को बधाई दी थी. मोहम्मद शमी ने लिखा था कि दशहरा के अवसर पर मैं भगवान राम से प्रार्थना करता हूं कि वह आपके जीवन को खुशियों और सफलता से भर दें. आपको और आपके परिवार को दशहरा की शुभकामनाएं.

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब मोहम्मद शमी इस तरह ट्रोलर्स के निशाने पर आए हों, इससे पहले टी-20 वर्ल्डकप 2021 में भी उन्हें ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा था. जब टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी और मोहम्मद शमी का प्रदर्शन उस मैच में बेहतर नहीं था. ऐसे में ट्रोलर्स ने शमी को निशाने पर लिया था.

हालांकि, तब टीम के कप्तान विराट कोहली ने उनका खुला समर्थन किया था और इस तरह ट्रोल करने वाले लोगों पर खुलकर हमला बोला था. अगर मोहम्मद शमी की बात करें तो वह अब टीम इंडिया के लिए फिर से टी-20 वर्ल्डकप खेल सकते हैं. जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से टी-20 वर्ल्डकप से बाहर हो गए हैं.

मोहम्मद शमी को रिजर्व प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल किया गया है, अब वह जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर मेन स्क्वॉड में शामिल हो सकते हैं. मोहम्मद शमी को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज में भी शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें कोरोना हो गया था ऐसे में वह सीरीज से बाहर हो गए थे.

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...