7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराष्ट्रीयमहिला के खिलाफ IAS ने पोस्ट की ये फोटो, यूजर्स बोले- सच...

महिला के खिलाफ IAS ने पोस्ट की ये फोटो, यूजर्स बोले- सच कैसे पता चला?

Published on

नई दिल्ली ,

एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. कुछ लोगों ने इसे ट्वीट करते हुए लिखा कि देखो, महिला सशक्तिकरण? फिर इसी तस्वीर को एक महिला आईएएस अफसर ने भी ट्वीट कर दिया. अब महिला IAS को इस ट्वीट की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. कई लोगों का कहना है कि आईएएस को इस तरह आधी-अधूरी जानकारी पर किसी को जज नहीं करना चाहिए और वुमन इम्पावरमेंट का मजाक नहीं बनाना चाहिए. कुछ यूजर्स ने यह भी लिखा कि एक महिला आईएएस को Whatsapp Forward को ट्वीट नहीं करना चाहिए.

क्या है ट्वीट में?
तस्वीर में एक महिला ट्रेन की सीट पर पैर फैलाकर बैठी हुई दिखाई दे रही है. यानी वह 2 सीट की जगह घेरे हुए है. जबकि, बगल में एक युवक कंधे पर बैग टांगे खड़ा है.IAS सुमिता मिश्रा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘देख रहे हो विनोद, कई बार महिलाएं भी गलत होती हैं.’ यानि उन्होंने भी महिला को गलत ठहरा दिया.

IAS डॉ सुमिता मिश्रा का ट्वीट
कई ट्विटर यूजर्स ने IAS सुमिता मिश्रा के पोस्ट की तीखी आलोचना की. साथ ही उनसे सीट पर बैठी महिला को गलत ठहराने का आधार पूछा. कई यूजर्स ने तो यह भी कह दिया कि आधी-अधूरी जानकारी के साथ जिम्मेदार पोस्ट पर बैठे लोगों को व्हाट्सऐप फॉरवर्ड ट्वीट नहीं करना चाहिए. Utkarsh Nath Garg ने लिखा कि इस फोटो से कैसे पता चला कि महिला ने युवक को उस सीट पर बैठने से मना कर दिया? अगर नहीं पता चला तो महिला गलत है, कैसे पता चला?

यूजर्स बोले- कोरोना के टाइम की तस्वीर, एक सीट खाली रखना था
एक यूजर ने कमेंट में लिखा- ये कोरोना के टाइम की तस्वीर लग रही है. तब सोशल डिस्टेंसिंग के लिए एक सीट खाली छोड़ने का नियम था. सीट पर बाकायदा इसको लेकर लोगो चस्पा है.एक अन्य यूजर ने कहा- जब तक कि युवक ना कहे कि उसे सीट नहीं दी गई, तब तक निष्कर्ष निकालना तर्क संगत नहीं है. प्रदीप सिंह नाम के यूजर ने लिखा- जजमेंटल मत बनिए. हो सकता है कि गेट के पास खड़े युवक को अगले ही स्टेशन पर ट्रेन से उतरना हो या सीट बैठी महिला के पैर में गंभीर चोट लगी हो.

दूसरे शख्स ने कहा- ऐसे ही कोई फोटो नहीं लेता. हो सकता है जिसने फोटो ली हो उसे खुद सीट पर बैठना हो. इस कमेंट पर नेहा नाम की यूजर ने जवाब दिया- जूम कर के देख लो वो सीट कोरोना गाइडलाइंस के समय की है. इसलिए महिला अकेली बैठी है. वहीं, प्रियंका लिखती हैं- जिस तरह सारे पुरुष गलत नहीं होते, ठीक उसी तरह सारी महिलाएं गलत नहीं होतीं.

 

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...