19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेल'मिठाई-चाइनीज फूड छोड़ दिया, खुद से बात...', छलका पृथ्वी शॉ का दर्द

‘मिठाई-चाइनीज फूड छोड़ दिया, खुद से बात…’, छलका पृथ्वी शॉ का दर्द

Published on

नई दिल्ली,

युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को लंबे वक्त से टीम इंडिया में मौका नहीं मिला है. हाल ही में घरेलू क्रिकेट में पृथ्वी शॉ ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है और दिलीप ट्रॉफी में दो शतक भी जमाए हैं. लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ तो पृथ्वी शॉ का नाम उसमें नहीं था. पृथ्वी शॉ ने अब टीम में सिलेक्शन ना होने पर नाराजगी जाहिर की है.

पृथ्वी शॉ का कहना है कि वह काफी निराश थे, मैं मेहनत कर रहा हूं और रन भी बना रहा हूं लेकिन मुझे मौका नहीं मिला रहा है. लेकिन इसमें कोई दिक्कत नहीं है, क्योंकि जब नेशनल सिलेक्टर्स को लगेगा कि मैं तैयार हूं तब वे मुझे जरूर बुलाएंगे. मुझे जहां भी मौका मिल रहा है, वहां मैं कुछ करने की कोशिश कर रहा हूं.

मैंने काफी वजन घटा लिया है: पृथ्वी शॉ
मिड-डे से बातचीत के दौरान पृथ्वी शॉ ने कहा कि मैंने बल्लेबाजी में बहुत बदलाव नहीं किया है, लेकिन फिटनेस के मामले में मैंने काफी मेहनत की है. मैंने वजन घटाया है, आईपीएल के बाद से 8 किलो वजन घटा चुका हूं. अब जिम में काफी वक्त बिता रहा हूं, कोल्डड्रिंक-मिठाई बंद कर दी है और चाइनीज़ फूड भी नहीं खा रहा हूं.

पृथ्वी शॉ ने कहा कि वह अब अधिकतर वक्त खुद के साथ बिताते हैं, मैं अपने कमरे में रहता हूं और लोगों से मिलना कम कर दिया है. शीशे के आगे खुद से बातें करता हूं, मुझे किसी ने कहा नहीं है कि ऐसा करूं. लेकिन मैं खुद से बेहतर होने के लिए ऐसा कर रहा हूं.

आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच साल 2020 में खेला था, जबकि वनडे में वह भारतीय टीम के लिए साल 2021 में आखिरी बार खेलते हुए दिखे थे. इस साल पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी, दिलीप ट्रॉफी और इंडिया-ए के लिए बेहतर प्रदर्शन किया है और लगातार रन बरसाए हैं. हालांकि, उन्हें टीम इंडिया में मौका नहीं मिला है.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया:
शिखर धवन (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैसमन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान, मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर.

पहला वनडे: 6 अक्टूबर, लखनऊ 1.30 PM (भारत 9 रनों से हारा)
दूसरा वनडे: 9 अक्टूबर, रांची 1.30 PM
तीसरा वनडे: 11 अक्टूबर, दिल्ली 1.30 PM

 

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...