8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तान को अस्थिर किया तो कुचल देगी सेना, बाजवा ने इमरान को...

पाकिस्‍तान को अस्थिर किया तो कुचल देगी सेना, बाजवा ने इमरान को दी धमकी, लगेगा मार्शल लॉ?

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान की राजधानी इस्‍लामाबाद को लाखों लोगों को लेकर घेरने की कोशिश कर रहे इमरान खान को सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने सीधी चेतावनी दी है। जनरल बाजवा ने कहा कि अगर पाकिस्‍तान को किसी समूह या ताकत ने अस्थिर करने की कोशिश की तो पाकिस्‍तानी सेना उसे कुचल देगी। उन्‍होंने कहा कि इस तरह की किसी भी हरकत को सेना होने नहीं देगी जिससे पाकिस्‍तान अस्थिर होता है। बाजवा ने भारत या अफगानिस्‍तान का नाम लिए बिना पाकिस्‍तान के पड़ोसी देशों को भी चेतावनी दी कि हमारी शांति की इच्‍छा को कमजोरी नहीं समझना चाहिए।

जनरल बाजवा ने शनिवार को एक पाकिस्‍तान मिलिट्री अकादमी के नए कैडेट से कहा कि आप देश के संविधान और लोकतांत्रिक संस्‍थानों का सम्‍मान करें। इससे पहले बाजवा ने ऐलान किया था कि सेना अब पाकिस्‍तान की राजनीति से दूर रहेगी। विश्‍लेषकों का कहना है कि पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख ने देश में मार्शल लॉ लगने की आशंका का अपने इस बयान से खारिज कर दिया है। हालांकि उन्‍होंने यह भी कहा कि अगर इमरान अपने इरादे पर कायम रहे तो पाकिस्‍तान एक बार फिर से मार्शल लॉ की ओर बढ़ सकता है।

‘राजनीतिक संस्‍थानों का हमेशा सम्‍मान करे पाकिस्‍तानी सेना’
पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख ने यह स्‍पष्‍ट कर दिया कि जनता की मदद से आर्मी कभी देश में किसी समूह या ताकत को राजनीतिक या आर्थिक रूप से अस्थिर करने की अनुमति नहीं देगी। कश्‍मीर में आतंकियों को भेजने वाले जनरल बाजवा ने दावा किया कि पाकिस्‍तान एक शांति प्रिय देश है और क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहता है। उन्‍होंने नए सैनिकों को नसीहत दी कि वे फेक न्‍यूज, राजनीतिक डिबेट और दुष्प्रचार पर भरोसा नहीं करें। उन्‍होंने यह भी कहा कि सेना को हमेशा राजनीतिक संस्‍थानों का सम्‍मान करना होगा।

बाजवा का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब इमरान खान इस्‍लामाबाद में लाखों लोगों को लेकर आने की तैयारी कर रहे हैं ताकि शहबाज शरीफ की सरकार को उखाड़कर फेंक दिया जा सके। इमरान खान से निपटने के लिए पाकिस्‍तान की शहबाज सरकार ने राजधानी इस्‍लामाबाद को आने वाले प्रत्‍येक रास्‍ते पर कंटेनर खड़े करने शुरू कर दिए हैं। पाकिस्‍तान इस समय गंभीर आर्थिक संकट और भीषण बाढ़ के बाद हुई बर्बादी से जूझ रहा है। यही वजह है कि आर्मी चीफ बाजवा ने इमरान खान को सीधी चेतावनी दी है। वहीं इमरान खान अपने लांग मार्च के प्‍लान पर अभी भी कायम बताए जा रहे हैं। हालांकि बाजवा के बयान के बाद अब यह देखना होगा कि इमरान खान अगला कदम क्‍या उठाते हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...