19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeखेलT20 वर्ल्ड कप: मेलबर्न में पहला मैच, फिर भी पर्थ में ट्रेनिंग...

T20 वर्ल्ड कप: मेलबर्न में पहला मैच, फिर भी पर्थ में ट्रेनिंग क्यों कर रही है टीम इंडिया?

Published on

नई दिल्ली,

टीम इंडिया टी-20 वर्ल्डकप के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है और पर्थ में ट्रेनिंग भी शुरू हो गई है. कई देश इस वक्त अलग-अलग द्विपक्षीय सीरीज खेल रहे हैं लेकिन भारत की वर्ल्डकप टीम सब छोड़कर ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है. भारत का पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होना है, ऐसे में टीम इंडिया इतनी जल्दी ऑस्ट्रेलिया क्यों पहुंची है और पर्थ में ट्रेनिंग क्यों कर रही है. यह सवाल हर किसी के मन में है, इसका जवाब अब मिल गया है.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गई. कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने 7 अक्टूबर से पर्थ में ट्रेनिंग भी शुरू कर दी. भारत को यहां पर अब 10 और 13 अक्टूबर को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्म-अप मैच भी खेलने हैं. इसके बाद 17 और 19 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड के खिलाफ आधिकारिक वॉर्म-अप मैच खेले जाएंगे.

भारत के स्ट्रेंथ और कंडिशनिंग कोच सोहम देसाई ने जानकारी दी है कि आखिर टीम इंडिया इतनी जल्दी ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर पर्थ में ट्रेनिंग क्यों कर रही है. सोहम के मुताबिक, भारतीय खिलाड़ी को इन 8 दिनों का फायदा खुद को यहां के हिसाब से तैयार करने और अपने स्किल मजबूत करने में मिलेगा, ताकि टूर्नामेंट शुरू होने तक कोई दिक्कत नहीं आए. कोच राहुल द्रविड़ ने भी इस बात का जिक्र किया था कि टीम इंडिया के आधे खिलाड़ियों ने कभी ऑस्ट्रेलिया में सफर नहीं किया है और यहां कोई मैच नहीं खेला है. ऐसे में खिलाड़ियों का यहां पर ढलना काफी जरूरी है.

सोहम देसाई ने ज्यादा जानकारी देते हुए कहा कि अगले 8-10 दिन हमारे लिए काफी अहम होंगे, जिसके बाद टूर्नामेंट की शुरुआत होगी. हम टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई का शुक्रिया अदा करते हैं कि हमें यह एक्स्ट्रा 8 दिन दिए गए हैं. बड़े टूर्नामेंट से पहले इस तरह का वक्त काफी अहम होता है. हम अपने आप को शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करेंगे, ताकि वर्ल्डकप में आसानी से पहुंच सकें.

पर्थ ही क्यों चुना?
सोहम के मुताबिक, हमने पर्थ इसलिए चुना ताकि हम ऑस्ट्रेलिया की पिचों के आदि हो जाएं, क्योंकि पर्थ की पिच सबसे बेहतर है और ऑस्ट्रेलिया की रफ्तार का अनुभव करवाती है. इससे हम भारत के माहौल से बाहर निकल पाएंगे. यही कारण है कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए यहां का अनुभव बेहतर होने वाला है.

आपको बता दें कि टीम इंडिया आईपीएल के बाद से ही लगातार द्विपक्षीय सीरीज खेल रही है और अब टी-20 वर्ल्डकप में जाने से पहले भी ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलकर ही ऑस्ट्रेलिया पहुंची है. ऐसे में टीम इंडिया के सामने चुनौती है कि यहां के माहौल में ढले और 23 अक्टूबर से पहले खुद को हर तरह से तैयार कर ले.

टी-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह.

स्टैंडबाय खिलाड़ी: मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर.

 

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...