8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइमरान खान के हेलीकॉप्टर की रावलपिंडी में इमरजेंसी लैंडिंग, क्या सच में...

इमरान खान के हेलीकॉप्टर की रावलपिंडी में इमरजेंसी लैंडिंग, क्या सच में हो रही हत्या की कोशिश?

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण उनके हेलीकॉप्टर को पंजाब सूबे के रावलपिंडी जिले में आपात परिस्थितियों में उतारा गया। इस दौरान किसी को भी चोट नहीं आई है और इमरान खान सड़क मार्ग से इस्लामाबाद रवाना हो गए हैं। एक दिन पहले ही इमरान खान ने अपने जान का खतरा जताया था। उन्होंने दावा किया था कि चार लोग उन पर ईशनिंदा का आरोप लगाकर उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। इमरान ने चेतावनी दी थी कि अगर उनके साथ कुछ भी अनहोनी होती है तो इन साजिशकर्ताओं के नाम देश के सामने रखे जाएंगे।

इमरान खान के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खामी
रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान पंजाब सूबे में एक जनसभा को संबोधित कर डेरा इस्माइल खान लौट रहे थे। इस दौरान उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को रावलपिंडी जिले के अदियाला गांव के पास सुरक्षित रूप से उतार लिया। इस घटना में इमरान खान और उनके सभी साथी सुरक्षित हैं। स्थानीय प्रशासन उन्हें सड़क मार्ग से वापस इस्लामाबाद के निवास बनी गाला भेज रहा है। हेलीकॉप्टर के उतरते ही स्थानीय लोगों ने इमरान खान से मिलने के लिए भीड़ लगा दी और उनके साथ जमकर सेल्फी ली।

एक दिन पहले ही जताया था हत्या का शक
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मियांवाली में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता उन पर धार्मिक नफरत भड़काने के लिए ईशनिंदा करने का आरोप लगा रहे हैं। इमरान खान ने आरोप लगाया कि इसके (आरोप के) पीछे क्या खेल था… बंद दरवाजों के पीछे बैठे चार लोगों ने मुझे ईशनिंदा के आरोपों में मारने का फैसला किया। उन्होंने घोषणा की कि अगर उन्हें कुछ हुआ तो साजिशकर्ताओं के नाम वाला एक वीडियो जारी किया जाएगा।

इमरान बोले- मैं मारा जाता हूं तो कट्टरपंथी होंगे खुश
उन्होंने कहा कि अगर मैं मारा जाता हूं तो वे कहेंगे कि एक धार्मिक कट्टरपंथी ने उसे (इमरान को) मार डाला क्योंकि उसने ईशनिंदा की थी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मुल्क इन साजिशकर्ताओं को माफ नहीं करेगा। यह पहला मौका नहीं है जब खान ने दावा किया है कि उनकी जान को खतरा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...