12.2 C
London
Sunday, June 8, 2025
Homeअंतराष्ट्रीयहिटलर के देश ने कश्मीर मुद्दे पर अलापा पाकिस्तानी राग, भारत ने...

हिटलर के देश ने कश्मीर मुद्दे पर अलापा पाकिस्तानी राग, भारत ने बंद कर दी बोलती

Published on

बर्लिन

कुख्यात तानाशाह हिटलर के देश जर्मनी ने पाकिस्तान के चढ़ाने पर कश्मीर राग अलापा है। जर्मन विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक ने कहा कि उनका देश कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र की भूमिका की मांग करता है। उन्होंने यह बात चंदा मांगने पहुंचे पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के साथ एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। बेयरबॉक ने कहा कि उनका मानना है कि संघर्षों को सुलझाने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि हम एक शांतिपूर्ण दुनिया में रहें, दुनिया के हर देश की भूमिका और जिम्मेदारी है। इस दौरान बिलावल भुट्टो जरदारी ने भी कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन का वही घिसा-पिटा दावा दोहराया। उन्होंने भारत पर कश्मीरी नागरिकों पर अत्याचार करने और सेना के दम पर आवाज दबाने का झूठा आरोप भी लगाया।

बिलावल भुट्टो जरदानी ने कश्मीर राग अलापा
बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के अनुसार और कश्मीरी लोगों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए जम्मू कश्मीर मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के बिना दक्षिण एशिया के अंदर शांति संभव नहीं है। उन्होंने भारत पर कश्मीर में अत्याचार करने और मानवाधिकारों के हनन का आरोप लगाया। बिलावल भुट्टो ने 10 मिलियन यूरो का चंदा मिलने के बाद जर्मनी की विदेश मंत्री को पाकिस्तान आने का न्योता भी दिया। बिलावल ने कहा कि पाकिस्तान और जर्मनी आपसी सहयोग को मजबूत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस दौरान जर्मन विदेश मंत्री ने पाकिस्तान में निवेश करने की बात भी की।

भारत ने तुरंत दिया जर्मनी को करारा जवाब
जर्मन विदेश मंत्री के कश्मीर पर बयान के बाद भारत ने भी जवाब देने में देर नहीं की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सीधे तौर पर पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि जम्मू कश्मीर दशकों से आतंकवाद का खामियाजा भुगत रहा है और यह अब तक जारी है। बागची ने कहा कि वैश्विक समुदाय के सभी गंभीर और कर्तव्यनिष्ठ सदस्यों की अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद, विशेष रूप से सीमा पार प्रकृति के आतंकवाद को खत्म करने की भूमिका और जिम्मेदारी है। भारतीय केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर ने दशकों से इस तरह के आतंकवाद का खामियाजा भुगता है। यह अब तक जारी है।

आतंकवाद के मुद्दे पर भी खूब सुनाया
बागची ने कहा कि विदेशी नागरिक वहां और भारत के अन्य हिस्सों में भी इससे पीड़ित हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और एफएटीएफ अभी भी 26/11 के भीषण हमलों में शामिल पाकिस्तानी आतंकवादियों के पीछे लगे हैं। बागची ने कहा कि जब देश ऐसे खतरों को नहीं स्वीकार करते, या तो स्वार्थ या उदासीनता के कारण, वे शांति के उद्देश्य को कमजोर करते हैं और उसे बढ़ावा नहीं देते। वे आतंकवाद के पीड़ितों के साथ भी गंभीर अन्याय करते हैं।

Views: 0

Latest articles

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के पन्ना में भीषण सड़क हादसा बारातियों से भरा पिकअप पलटा 24 से ज़्यादा घायल

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के पन्ना ज़िले में एक 'भयानक' सड़क हादसा हो गया...

MPPKVVCL का V-Mitra ऐप बिजली चोरी पर लगेगा अंकुश शिकायत करने वाले को 50000 का इनाम

V-Mitra: ध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (MPPKVVCL) ने बिजली चोरी पर लगाम...

MP Transfer List: मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर जारी शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल जानें किसे मिली नई ज़िम्मेदारी

MP Transfer List: मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों (ट्रांसफर्स) का...

MP POLICE कांस्टेबल भर्ती 2023 में बड़ा फ़्रॉड सॉल्वर गैंग का ख़ुलासा

MP POLICE कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023, जो 7411 पदों के लिए आयोजित की गई...

More like this

भारत में ‘बिना मोबाइल टावर’ इंटरनेट की ‘संभावना’ क्या स्टारलिंक को मिली मंज़ूरी

आजकल ऐसी ख़बरें सामने आ रही हैं कि एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को...

चीन ने 10 लाख तिब्बती बच्चों को किया कैद, जबरन सरकारी बोर्डिंग स्कूलों में डाला, जिनपिंग का इरादा क्या है

बीजिंगचीन ने मुस्लिम बहुत शिनजियांग में यातना शिविर चलाने के बाद अब तिब्बत में...

बांग्लादेश में 10, 100, 200, 500 के नए नोट जारी, शेख मुजीबुर रहमान की तस्वीर गायब!

नई दिल्ली,बांग्लादेश की यूनुस सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए देश में नई...