11.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयखोमैनी की झुलसती फोटो, महसा को सपोर्ट... ईरान सरकार पर साइबर अटैक

खोमैनी की झुलसती फोटो, महसा को सपोर्ट… ईरान सरकार पर साइबर अटैक

Published on

नई दिल्ली,

महसा अमीनी की मौत के बाद ईरान में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक तरफ पूरे देश में महिलाएं सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रही हैं तो वहीं दुनियाभर के कई देशों से उन्हें समर्थन भी मिल रहा है. विरोध कर रहीं महिलाओं को अब हैकर्स का समर्थन भी मिलने लगा है.

ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक देश के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खोमैनी की लाइव स्पीच को हैकर्स ने निशाना बनाया है. महसा अमीनी और ईरान में चल रहे ‘एंटी हिजाब कैंपेन’ का समर्थन करते हुए हैकर्स ने टेलीविजन पर लाइव चल रही स्पीच को ही हैक कर लिया. भाषण के बीच में ही खोमैनी की झुलसती हुई तस्वीर दिखने लगी. इसके अलावा ईरान में प्रदर्शन के दौरान मारी गईं 3 लड़कियों की तस्वीर भी प्रदर्शित की गई. अटैक की जिम्मेदारी एडलैट-ए अली हैक्टिविस्ट ग्रुप ने ली है.

रिपोर्ट के मुताबिक हैकर्स ने खोमैनी की तस्वीर पर निशाना लगाते हुए एक मार्क भी दिखाया. इसके अलावा फारसी में कुछ पंक्तियां भी लिखी गईं. जिसमें कहा गया कि आपके हाथ हमारे युवाओं के खून से सने हुए हैं.

बता दें कि पुलिस कस्टडी में 22 साल की महसा अमिनी की मौत ने ईरान में ‘एंटी हिजाब’ मूवमेंट को भड़का दिया है. अमिनी को बिना हिजाब राजधानी तेहरान में घूमने पर गिरफ्तार किया गया. अरेस्ट होने के कुछ देर बाद ही वो कोमा में चली गईं और 3 दिन बाद (16 सितंबर) को पुलिस कस्टडी में उनकी मौत हो गई.

इन्हें मिली हिजाब न पहनने पर सजा

– 12 जुलाई 2022 को ईरान की एक्ट्रेस रोश्नो को हिजाब न पहनने पर गिरफ्तार किया गया. कई दिनों तक टॉर्चर कर उनसे नेशनल टीवी पर माफी मंगवाई गई.

– 8 मार्च 2018 के दिन राजधानी तेहरान में एक महिला ने अनिवार्य हिजाब के खिलाफ विरोध जताया और अपना हिजाब उतारकर छड़ी के सहारे टांग दिया. महिला को 2 साल की सजा सुनाई गई. 3 महीने तक उसे पैरोल तक नहीं मिली.

– 2 फरवरी 2018 के दिन ईरान की पुलिस ने सार्वजनिक जगह पर बिना हिजाब के घूम रहीं 29 महिलाओं को गिरफ्तार किया. ईरानी पुलिस ने इसे विदेश में रह रहे ईरानियों के दुष्प्रचार का हिस्सा बताया.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...